भारत-नेपाल सीमा से हटेगा अतिक्रमण, डीएम सौरभ जोरवाल ने दिए अनुमंडल स्तरीय सतर्कता समिति के गठन के निर्देश
एसएसबी कैंप में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक; बॉर्डर वाइब्रेंट विलेज और भूमि अधिग्रहण के कार्यों में तेजी लाने का निर्णय
रक्सौल।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को लेकर एसएसबी की 47वीं बटालियन कैंप के सभागार में शनिवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सीमा सुरक्षा, अतिक्रमण मुक्ति और भूमि अधिग्रहण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
नो मेंस लैंड से हटेगा अतिक्रमण
बैठक के दौरान एसएसबी कमांडेंट संजय पांडे ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की भूमिका और वर्तमान चुनौतियों का विस्तृत परिचय दिया। कमांडेंट ने जिलाधिकारी को 'नो मेंस लैंड' में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या से अवगत कराया। साथ ही, शून्य से 5 किलोमीटर और शून्य से 15 किलोमीटर के दायरे में मौजूद अतिक्रमण के ...









