रक्सौल में अवैध नशे और मिलावटी सामान के खिलाफ प्रशासन का ‘हल्ला बोल’, बाजारों में मचा हड़कंप
रक्सौल ।(Vor desk)।होली के त्योहार से पूर्व सीमावर्ती शहर रक्सौल को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। रविवार को अनुमंडल प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों में औचक छापेमारी की, जिससे अवैध कारोबारियों में दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
प्रमुख अधिकारियों के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
यह विशेष अभियान अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मनीष कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDOP) मनीष आनंद के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने कौड़िहार चौक सहित शहर के कई संवेदनशील इलाकों और प्रमुख बाजारों में सघन तलाशी ली। इस दौरान पान की दुकानों और जनरल स्टोर्स की बारीकी से जांच की गई।
युवाओं के भविष्य को लेकर प्रशासन सख्त
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी। अभियान के मुख्य बिंदु...









