Monday, June 8

रक्सौल चैंबर का व्यवसायी समागम और सम्मान समारोह का आयोजन,सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा – व्यवसायियों की एकजुटता से व्यापार को मिलेगी नई दिशा

व्यवसायियों की एकजुटता से क्षेत्र के व्यापार को मिलेगी नई दिशा : सांसद डा संजय जायसवाल

रक्सौल चैम्बर के व्यवसायी समागम एवं सम्मान समारोह में जुटे उद्यमी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी

रक्सौल। बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सोमवार को लक्ष्मीपुर स्थित पंकज वाटिका सभागार में रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा भव्य व्यवसायी समागम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यवसायियों, उद्यमियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही।

कार्यक्रम का उद्घाटन पश्चिम चम्पारण सांसद डॉ. संजय जायसवाल, विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, बिहार चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, पूर्व महासचिव पशुपति पाण्डेय तथा चैम्बर अध्यक्ष राकेश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के आर्थिक विकास में व्यवसायियों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने रक्सौल चैम्बर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि व्यवसायियों की एकजुटता से क्षेत्र के व्यापार को नई दिशा और ऊंचाई मिलेगी।

विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से व्यापारिक समुदाय को नई ऊर्जा मिलती है तथा विकास की नई संभावनाएं खुलती हैं।

चैम्बर अध्यक्ष राकेश कुशवाहा एवं महासचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया ने संस्था की गतिविधियों, उद्देश्यों और भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि चैम्बर व्यवसायियों के हितों की रक्षा एवं बेहतर कारोबारी माहौल के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

समारोह की मुख्य बातें

▪️ मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया।
▪️ नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
▪️ विभिन्न बैंकों, जीएसटी विभाग के अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया।
▪️ मोतिहारी चैम्बर के अरविंद सर्राफ एवं पूर्व अध्यक्ष राजीव विजडम को भी सम्मान मिला।

कार्यक्रम में चैम्बर के संरक्षक ध्रुव नारायण प्रसाद (बड़ा बाबू), कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नितिन कुमार, दिनेश प्रसाद, गिरधारी लाल श्रीवास्तव, रमेश प्रसाद, गणेश अग्रवाल, दिनेश धानोठिया, अजय कुमार, दिलीप शाह, विश्वनाथ प्रसाद, रिची रोहन सक्रिय भूमिका में रहे।

वहीं वरिष्ठ समाजसेवी भरत प्रसाद गुप्त,डा सुजीत कुमार, रजनीश प्रियदर्शी, योगेन्द्र प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद चौरसिया, संजय गुप्ता,विक्रम गुप्ता, सुनील गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, संतोष केशरी, रास बिहारी चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, पवन किशोर कुशवाहा, राजू गुप्ता एवं शिव कुमार केशान समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अंत में महासचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!