
पटना/रक्सौल।(Vor desk)।राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को पत्र लिखकर पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल स्थित खेमचंद्र ताराचंद्र (केसीटिसी) महाविद्यालय में नेपाली विषय के छात्रों के नामांकन के लिए आवश्यक आदेश जारी करने की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
ज्ञापन (पत्र क्रमांक: 35/26, दिनांक: 09/06/2026) के माध्यम से बताया गया है कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) मुजफ्फरपुर के अंतर्गत आने वाले केसीटीसी कॉलेज, रक्सौल में नेपाली विषय पढ़ाने हेतु प्राध्यापक (प्रोफेसर) की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है। बावजूद इसके, अभी तक महाविद्यालय में छात्रों के नामांकन के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति (VC) द्वारा आदेश जारी नहीं किया गया है।
छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता
रालोमो प्रदेश महासचिव ने मांग की है कि इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेते हुए अविलंब नामांकन की अनुमति दी जाए, ताकि महाविद्यालय में नेपाली विषय की पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू हो सके और छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो।
