Tuesday, June 9

प्रीपेरटरी कैबिनेट मीटिंग में रक्सौल लायंस क्लब का परचम लहराया,अध्यक्ष बिमल सर्राफ बने जोनल चेयरपर्सन, क्लब के पांच सदस्यों को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां!

रक्सौल।(Vor desk)।
लायंस इंटरनेशनल जिला 322 ई की लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रीपेरटरी कैबिनेट मीटिंग एवं डिस्ट्रिक्ट स्कूलिंग कार्यक्रम में रक्सौल लायंस क्लब का परचम लहराया। पटना के चाणक्या होटल स्थित भव्य सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रक्सौल लायंस क्लब के पांच सदस्यों को जिला स्तरीय महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने से क्लब सदस्यों एवं नगरवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

निर्वाचित जिलापाल लायन संगीता नंदा के नेतृत्व में गठित नई कैबिनेट में रक्सौल लायंस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष लायन बिमल सर्राफ को जोनल चेयरपर्सन का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनके जोन में रक्सौल, सीतामढ़ी अम्बा, सीतामढ़ी यूथ एवं सीतामढ़ी सेंट्रल लायंस क्लब शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें इंडो-नेपाल मीट एंड रिलेशन का डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन भी मनोनीत किया गया है।

वहीं क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन नारायण रुंगटा को रीजनल कोऑर्डिनेटर (GET), लायन साइमन रेक्स को डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (बुक बैंक), लायन मोहम्मद निजामुद्दीन को संयुक्त डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (इंडो-नेपाल मीट एंड रिलेशन) तथा लायन अमित कुमार को संयुक्त डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (रीजनल फोरम) के पद पर मनोनीत किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचित जिलापाल लायन संगीता नंदा ने की। इस अवसर पर पूर्व जिलापाल लायन प्रकाश नंदा, लायन बिनोद अग्रवाल, लायन देशबंधु गुप्ता,लायन मधेश्वर सिंह, लायन वीणा गुप्ता, लायन डॉ. शैलेश सिन्हा, लायन प्रवीण सिन्हा, लायन गणवंत मल्लिक, प्रथम उप-जिलापाल लायन अविनाश शाह एवं द्वितीय उप-जिलापाल लायन गीता शर्मा सहित सैकड़ों मनोनीत पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में लायंस इंटरनेशनल की सेवा, नेतृत्व एवं मानवता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

रक्सौल लायंस क्लब के सदस्यों को मिले इन महत्वपूर्ण दायित्वों पर नगर के विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। भारत विकास परिषद, शाखा-रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे रक्सौल नगर के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए दायित्वों के साथ रक्सौल लायंस क्लब सेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा तथा भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में जनकल्याणकारी गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान करेगा।जिसकी जानकारी लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी लायन बिमल सर्राफ ने प्रेस से साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!