संत माइकल इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी भारतीय संस्कृति की छटा, ‘इको वॉरियर्स’ थीम पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
रक्सौल (vor desk)। शहर के बाईपास रोड स्थित संत माइकल इंग्लिश स्कूल के परिसर में रविवार को विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह (एनुअल डे) अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष का कार्यक्रम 'पर्यावरण योद्धा' (इको वॉरियर्स) की थीम पर आधारित रहा, जिसके माध्यम से नन्हे बच्चों ने समाज को प्रकृति बचाने का सशक्त संदेश दिया।
भव्य उद्घाटन और अतिथियों का स्वागत
समारोह की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि बिहार के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजय कुमार के साथ विशिष्ट अतिथि रिशु रमन (रिपुराज एग्रो), डॉ. सुजीत कुमार (निदेशक, एसआरपी मेमोरियल अस्पताल), डॉ. सुधा, महेश अग्रवाल, शिव पूजन प्रसाद, डॉ. प्रो. हजारी प्रसाद गुप्ता, जयमंगल सिंह, विनोद गुप्ता, डॉ. विजय कुमार और डॉ. अनुपम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। विद्यालय के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह और प्राचार्य सत्यजीत मुरारी दास ...









