मुजफ्फरपुर से आई अन्वेषण ब्यूरो और वाणिज्य कर विभाग की संयुक्त टीम ने रक्सौल में ‘मुस्कान मेटल उद्योग’ पर छापेमारी ,जांच जारी
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के आश्रम रोड स्थित 'मुस्कान मेटल उद्योग' नामक व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर शुक्रवार की देर शाम अन्वेषण ब्यूरो और वाणिज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। प्रमंडल अन्वेषण ब्यूरो (तिरहुत प्रमंडल) और वाणिज्य कर विभाग, रक्सौल अंचल की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी कर पूरे व्यापारिक जगत में खलबली मचा दी है।
डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में जांच
मुजफ्फरपुर से विशेष रूप से आई इस टीम का नेतृत्व डिप्टी कमिश्नर स्तर के अधिकारी संदीप तेतरवे कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कृष्णा कुमार द्वारा संचालित यह एक जॉइंट फर्म है, जिसके तहत कपड़ा, मोटर पार्ट्स और स्पेयर पार्ट्स का बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। यह प्रतिष्ठान मुख्य रूप से नेपाल एक्सपोर्ट का कार्य भी करता है।
दस्तावेजों और स्टॉक की गहन पड़तालछापेमारी के दौरान टीम ने प्रतिष्ठान में प्रवेश करते ही सभी खरीद-बिक्री के दस्...









