Tuesday, April 28

ब्रेकिंग न्यूज़

मेंटेनेंस के कारण रक्सौल में शनिवार को 4 घंटे तक बिजली रहेगी गुल, जरूरी काम समय पर निपटा लें उपभोक्ता!

मेंटेनेंस के कारण रक्सौल में शनिवार को 4 घंटे तक बिजली रहेगी गुल, जरूरी काम समय पर निपटा लें उपभोक्ता!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सुबह 7 बजे से 11 बजे तक अलग-अलग फीडरों में होगी कटौती रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल शहर और आसपास के इलाकों में शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पावर सब-स्टेशन (पीएसएस )के रखरखाव कार्य के कारण विभिन्न फीडरों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बारी-बारी से बिजली काटी जाएगी। विद्युत एसडीओ सुनील रंजन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान अपने जरूरी काम समय से पहले निपटा लें। एसडीओ सुनील रंजन ने बताया कि पीसीएस के आवश्यक मेंटेनेंस के कारण बिजली कटौती की जा रही है। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 7 बजे से 8 बजे तक टाउन-1, टाउन-2 और इंडस्ट्रियल फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। इसके बाद, सुबह 8 बजे से 11 बजे तक शीतलपूर और टाउन-3 फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह रखरखाव कार्य विद्युत प्रणाली की स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है, ताकि...
रक्सौल के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में धूम धाम से मना राष्ट्रीय शिक्षक दिवस,कई कार्यक्रम हुए आयोजित!

रक्सौल के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में धूम धाम से मना राष्ट्रीय शिक्षक दिवस,कई कार्यक्रम हुए आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अधिकांश शैक्षिक संस्थानों को आकर्षक फूलों और पत्तियों से संवारा व सजाया गया था। साथ ही देश के द्वितीय राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन के तैलीय चित्र पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों ने पुष्पार्चन कर उनके योगदानों को याद किया। इस मौके पर डॉक्टर एस. राधाकृष्णन के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। सज धज कर अपने विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं ने भी अपने-अपने वर्ग कक्षा के शिक्षकों के सम्मान में केक काटकर एक दूजे के बीच वितरित किया व उन्हें व्यक्तिगत उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं,शिक्षकों ने भी अपने बच्चों को कलम और काफी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसी कड़ी में राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका के प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार के नेतृत्व में आक...
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन  परिचालन की तैयारी:सुगौली से रक्सौल के बीच  रेलवे ने बदली पुरानी पटरी,अब 110 किलोमीटर के रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन!

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन परिचालन की तैयारी:सुगौली से रक्सौल के बीच रेलवे ने बदली पुरानी पटरी,अब 110 किलोमीटर के रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल सुगौली खंड होते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की खबर जल्द मिल सकती है।इसको ले कर पूर्व मध्य रेलवे के सुगौली-रक्सौल स्टेशन के बीच 27 किलोमीटर पुरानी 52 किलो की रेल पटरी हटाकर 60 किलो की आधुनिक रेल पटरी को बिछाने का कार्य संपन्न कराया जा रहा है।। अब सुगौली से रक्सौल के बीच 110 किलोमीटर के रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी। रेल पटरी बिछाने का कार्य बापूधाम मोतिहारी के सहायक मंडल अभियंता अखिलेश कुमार मिश्र की देखरेख में संपन्न कराया गया।अब तक इस कार्य को आधुनिक मशीन पीक्यूआरएस मशीन के माध्यम से कुशल इंजीनियरों ने संपन्न कराया है। रेल पटरी बिछाने के कार्य में सीनियर सेक्सन इंजीनियर रेल पथ कार्य किशोर कुमार और सीनियर सेक्सन इंजीनियर रेल पथ स्पेशल नरेश कुमार सहयोग कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, सुगौली से रक्सौल स्टेशन के बीच 29 किलोमीटर तक 52,किलो की जगह 6...
फेसबुक,यूट्यूब सहित26विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफार्म को नेपाल सरकार ने किया बैन, सरकारी प्रतिबंध से नेपाली नागरिकों  में निराशा का माहौल

फेसबुक,यूट्यूब सहित26विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफार्म को नेपाल सरकार ने किया बैन, सरकारी प्रतिबंध से नेपाली नागरिकों में निराशा का माहौल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। सरकार ने विदेशी डिजिटल प्लेटफार्म के खिलाफ ' सर्जिकल स्ट्राइक' करते हुए फेसबुक, व्हाटएसएप ,ट्विटर (एक्स) और यूट्यूब सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बंद करने का फैसला किया है। यह निर्णय गुरुवार को संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा लिया गया, जो मंत्रिपरिषद के फैसले और सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने के लिए था।सरकार ने दूरसंचार प्राधिकरण को इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को बंद करने के लिए एक पत्र भेजा है,जो आज रात से प्रभावी हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार, संचार मंत्रालय की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश और पिछले मंत्रिपरिषद के निर्णय को लागू करने के लिए फेसबुक सहित 26 सोशल मीडिया साइटों को बंद कर दिया जाएगा।एक सूत्र ने बताया कि अगर ये सोशल मीडिया कंपनियां नेपाल में पंजीकरण के लिए प्रक्रिया शुरू करती हैं, तो उन्हें धीरे-धीरे फिर से श...
रक्सौल की बेटी शिवानी गोस्वामी बनी संयुक्त राष्ट्र की संस्था इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी में सूचना विशेषज्ञ

रक्सौल की बेटी शिवानी गोस्वामी बनी संयुक्त राष्ट्र की संस्था इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी में सूचना विशेषज्ञ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। बिहार की बेटी शिवानी गोस्वामी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) में सूचना विशेषज्ञ के पद पर नियुक्त किया गया है।यह खबर पूरे रक्सौल और पूर्वी चंपारण जिले में खुशी लेकर आई है पूर्वी चंपारण जिला के सीमावर्ती शहर से निकलकर ऑस्ट्रिया के वियना तक पहुंची शिवानी की इस कामयाबी की चर्चा हर ओर है। रक्सौल निवासी अनंत कुमार गोस्वामी और विभा गोस्वामी की 33 वर्षीय बेटी शिवानी को यह पद IAEA के न्यूक्लियर सेफ़्टी विभाग में मिला है।उनकी इस उपलब्धि पर, उनके पिता अनंत कुमार गोस्वामी ने कहा कि यह सिर्फ उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे चंपारण और बिहार की उपलब्धि है।उन्होंने उम्मीद जताई कि शिवानी की सफलता से प्रेरणा लेकर और भी बेटियां अपने सपनों को पूरा करेगी।शिवानी की मां विभा गोस्वामी ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शिवानी ने पूरे परिवार का ...
भाजपा के बिहार बंदी का रक्सौल में मिला जुला असर,विपक्ष ने बंदी को बताया ‘फ्लॉप शो’

भाजपा के बिहार बंदी का रक्सौल में मिला जुला असर,विपक्ष ने बंदी को बताया ‘फ्लॉप शो’

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां के प्रति अपशब्द भाषा का प्रयोग करने के विरोध में गुरुवार को आहुत राज्य व्यापी बिहार बंद का रक्सौल में मिला जुला असर देखने को मिला।क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी की महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पोस्ट ऑफिस चौक पर रोष पूर्ण प्रदर्शन किया गया।इसके अलावे कार्यकर्ताओं के साथ बाजार में घुमघुम कर दुकानें बंद करायी गयीं। दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश मुख्यालय के सह प्रभारी ई. जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक टीम के द्वारा मेन रोड में बंद के समर्थन में जुलूस निकाला गया और लोगों से इस निंदनीय घटना के विरोध में अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखने की अपील की गयी।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को माफी मांगना होगा।ह...
स्वास्थ्य विभाग की नेशनल और स्टेट टीम ने रक्सौल बॉर्डर पहुंच कर की डायरिया मामले की जांच,नेपाल के वीरगंज में डायरिया आउट ब्रेक को बताया चिंताजनक!

स्वास्थ्य विभाग की नेशनल और स्टेट टीम ने रक्सौल बॉर्डर पहुंच कर की डायरिया मामले की जांच,नेपाल के वीरगंज में डायरिया आउट ब्रेक को बताया चिंताजनक!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अनुमंडल अस्पताल और डंकन अस्पताल का किया निरीक्षण,मरीजों से मिलने के बाद बॉर्डर क्षेत्र का भी किया मुआयना रक्सौल।(Vor desk)।पड़ोसी देश नेपाल के वीरगंज में कम्युनिटी लेवल पर डायरिया- कालरा के प्रकोप और रक्सौल के साथ ही आस पास के क्षेत्रों में इसके मरीजो के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नेशनल और स्टेट टीम ने संयुक्त रूप से पहुंच कर मामले का जायजा लिया है। पड़ोसी देश नेपाल से लगी भारत की खुली सीमा को देखते हुए रक्सौल सहित अन्य भारतीय सीमावर्ती क्षेत्रों में डायरिया कालरा के फैलाव के रोक थाम को ले कर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर पहुंची टीम ने रक्सौल के अनुमंडल अस्पताल के डायरिया वार्ड का निरीक्षण किया। टीम में शामिल एनसीडीसी (दिल्ली ) के ज्वाइंट डायरेक्टर डा गिरीश कुमार मखीजा ,एनसीडीसी (दिल्ली ) के कंसल्टेंट ईपीडीमाइओलॉजिस्ट डा नीरज कुमार,एनसीडीसी (दिल्ली ) के ईआइसी ऑ...
एनडीए को झटका,जद यू के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भुवन पटेल ने दिया पार्टी से इस्तीफा,जन सुराज के टिकट पर रक्सौल से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज!

एनडीए को झटका,जद यू के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भुवन पटेल ने दिया पार्टी से इस्तीफा,जन सुराज के टिकट पर रक्सौल से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। बिहार विधान सभा चुनाव को ले कर सियासी गहमा गहमी शुरू हो गई है।इस बीच एनडीए के लिए बुरी खबर है। जनता दल यू के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।समझा जा रहा है कि वे रक्सौल से विधान सभा चुनाव लड़ने के मूड में हैं।श्री पटेल लगातार जन संपर्क कर रहे हैं।संकेत है कि वे जन सुराज ज्वाइन करेंगे और पीके का साथ देंगे। बुधवार को उन्होंने अचानक से जनता दल (यू) के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।जद यू के प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा वाले पत्र में लिखा है कि उन्होंने जनता दल यू की स्थापना काल से पार्टी के समर्पित सिपाही के रूप में पार्टी के सभी कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया है। पूर्व में अपने जिला पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष पद पर दो बार रहकर जिला में जदयू को काफी मजबूत किया, जिससे पार्टी भी अवगत है। पर प...
इंडियन इमिग्रेशन ने रक्सौल बॉर्डर से नाइजीरियन नागरिक को किया गिरफ्तार,देश निकाला मिलने के बावजूद दुबारा दूसरे देश के फर्जी पासपोर्ट और वीजा के जरिए अवैध घुसपैठ का प्रयास विफल!

इंडियन इमिग्रेशन ने रक्सौल बॉर्डर से नाइजीरियन नागरिक को किया गिरफ्तार,देश निकाला मिलने के बावजूद दुबारा दूसरे देश के फर्जी पासपोर्ट और वीजा के जरिए अवैध घुसपैठ का प्रयास विफल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। इंडियन इमिग्रेशन ने लिव इंडिया नोटिस के तहत देश से निकाले गए एक विदेशी नागरिक को रक्सौल बोर्डर से पकड़ा गया है।यह एक नाइजेरियन नागरिक है,जो बुधवार को दूसरे देश के फर्जी पासपोर्ट,वीजा के साथ पकड़ा गया है।सूत्रों के मुताबिक, करीब12वर्ष तक चोरी छुपे रहने के बाद देश निकाला का शिकार हुआ नाइजीरियन नागरिक भारत सरकार की आंखों में धूल झोंकने की नीयत से गलत तरीके से पासपोर्ट बनवा कर गैर कानूनी रूप से भारत में प्रवेश कर रहा था।गिरफ्तार नाइजेरियन नागरिक की पहचान उचे जोसफ ओकई के रूप में हुई है।नाइजीरिया में20मई 1977को जन्मे उचे उर्फ बालो एंटोइने इस बार पश्चिमी अफ्रीकी देश रिपब्लिक ऑफ कोट डिआइवोईरे का पासपोर्ट ,वीजा के जरिए भारत में घुसपैठ की कोशिश में था। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार को 8.20बजे उक्त विदेशी नागरिक नेपाल से भारत में प्रवेश के लिए मैत्री ब्र...
रक्सौल:विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए हुई बैठक,विद्युत अधीक्षण अभियंता गौतम गोविंदा ने दिया राजस्व वसूली पर जोर!

रक्सौल:विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए हुई बैठक,विद्युत अधीक्षण अभियंता गौतम गोविंदा ने दिया राजस्व वसूली पर जोर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल विद्युत प्रमंडल में बुधवार को बिजली व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता विद्युत अधीक्षण अभियंता गौतम गोविंदा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाना, राजस्व संग्रहण को बढ़ाना और बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना था।इस बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों और विभिन्न एजेंसियों के कर्मियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की। अधीक्षण अभियंता ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व संग्रहण बढ़ाने, कृषि कनेक्शनों को समय पर पूरा करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने सभी कनीय अभियंताओं (जेई) और सुपरवाइजरों को उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए आपूर्ति व्यवस्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!