जेन-जी’ युवाओं ने सरिसवा नदी को बचाने के लिए खोला मोर्चा,नदी का जहरीला पानी बोतल भर कर जिला प्रशासन और महानगरपालिका को उपहार के रूप में सौंपा,एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम!
वीरगंज।(Vor desk)।लगभग तीन दशकों से प्रदूषण और अतिक्रमण की मार झेल रही वीरगंज की सिर्सिया(सरिसवा ) नदी को बचाने के लिए स्थानीय युवाओं ने एक अनोखा और दबावपूर्ण अभियान शुरू किया है। शनिवार सुबह वीरगंज के करीब 30 'जेन-जी' युवाओं ने रानीघाट स्थित नदी से 20 बोतलों में काला और जहरीला पानी भरा और उन्हें उपहार स्वरूप जिला प्रशासन कार्यालय (सीडीओ) और वीरगंज महानगरपालिका के कार्यालय में जाकर अधिकारियों को सौंप दिया। युवाओं का कहना है कि पर्सा-बारा औद्योगिक कॉरिडोर के उद्योग बिना किसी शोधन के रसायनयुक्त पानी और कचरा सीधे नदी में बहा रहे हैं, जिससे यह जीवनदायिनी नदी अब नाले में तब्दील हो चुकी है।इस अभियान का नेतृत्व कर रहे किसु सर्राफ के मुताबिक, महानगरपालिका और अन्य निकायों के पिछले प्रयास विफल होने के कारण अब युवाओं ने खुद कमान संभाली है। उन्होंने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो नदी के साफ होन...









