Thursday, April 23

रक्सौल: लंबित मांगों को लेकर केसीटीसी कॉलेज के कर्मियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू,धरना प्रदर्शन आयोजित

रक्सौल (VOR desk)। विश्वविद्यालय स्तर पर लंबे समय से लंबित अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु अंगीभूत कॉलेजों के कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। इसके तहत नियमित और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने 24 एवं 25 मार्च को सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार करते हुए कार्यस्थल पर ही धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में आंदोलन के पहले दिन यानी 24 मार्च को रक्सौल के केसीटीसी कॉलेज परिसर मे धरना का आयोजन किया गया।

​इस विरोध प्रदर्शन के कारण कॉलेज का प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह ठप रहा। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी शर्मा प्रसाद, कुमार अमित, कृष्णा प्रसाद, विक्रम कुमार, चंचल कुमारी, रोहित कुमार, उज्जवल मिश्रा, शशि भूषण तिवारी, संजीत कुमार, रणधीर कुमार, विवेक कुमार, संतोष कुमार, उदय प्रकाश, राहुल कुमार राउत, नीरज सिंह, अनूप कुमार, रविशंकर प्रसाद और लाल बाबु समेत अन्य कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

​आंदोलनकारियों का कहना है कि उनकी जायज मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लगातार ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष है। यह कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन अगले दिन यानी 25 मार्च को भी जारी रहेगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो वे आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!