उपमुख्यमंत्री के आगमन से पहले एक्शन मोड में डीएम: रक्सौल में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने खुद पहुंचे सौरभ जोरवाल
रक्सौल, पूर्वी चम्पारण।(Vor desk)।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कल, 20 दिसंबर को होने वाले जिले के प्रस्तावित कार्यक्रम से ठीक पहले प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने स्वयं कमान संभालते हुए रक्सौल अनुमंडल सभागार में घंटों मैराथन बैठक की। जिलाधिकारी का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने ब्लॉक और अंचल स्तर पर चल रही योजनाओं की न केवल फाइलें देखीं, बल्कि अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की। बैठक के दौरान उनके साथ अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा और उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे, जिससे बैठक की गंभीरता साफ झलक रही थी।जिलाधिकारी ने सबसे पहले ग्रामीण विकास विभाग की नब्ज टटोली। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिन लाभुकों का काम लंबित है, उसे एक सप्ताह के भीतर हर ...









