Tuesday, April 28

ब्रेकिंग न्यूज़

राइज एवं मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं ने लगवाई नि:शुल्क मेंहदी!

राइज एवं मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं ने लगवाई नि:शुल्क मेंहदी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रविवार को शहर के बैंक रोड स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में राइज एनजीओ एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी़ महिला सम्मेलन रक्सौल शाखा के तत्वावधान में सावन सुहाना मेंहदी के सौजन्य से तीज महोत्सव के तहत महिलाओं को विशेषज्ञ मेंहदी आर्टिस्टों द्वारा नि: शुल्क मेंहदी लगायी गयी। कार्यक्रम के आरंभ में राइज की सचिव शिखा रंजन , मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा, सचिव संगीता अग्रवाल, अनुराधा शर्मा एवं सावन सुहाना मेंहदी के धीरज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ गणेश वंदना हुआ।इस मौके पर राइज एनजीओ की सचिव शिखा रंजन एवं मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा ने संयुक्त रूप से बताया कि मंगलवार 26 अगस्त को हरतालिका तीज व्रत है। उन्होंने हरतालिका तीज की सभी दम्पतियों को अग्रिम बधाई एवं जीवनपर्यंत परस्पर अटूट स्नेह बने रहने की ...
रक्सौल में धूमधाम से मनाया 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने अपना 15 वां स्थापना दिवस

रक्सौल में धूमधाम से मनाया 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने अपना 15 वां स्थापना दिवस

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (Vor desk) रक्सौल स्थित एस.एस.बी. कैंप में 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल का 15वां स्थापना दिवस बड़े हीं धूम -धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l इस अवसर पर बटालियन कमांडेंट संजय पाण्डेय द्वारा वाहिनी में कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यों हेतु बलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया l इसके अतिरिक्त स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बलकार्मिक, स्थानीय स्कूली छात्र - छात्राएँ तथा बलकर्मियों के बच्चे द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गई l सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्त में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित अन्तः समवाय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेता वाहिनी मुख्यालय की टीम को ट्रॉफी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त छात्र-छात्राओं एवं बच्चे को प्रणाम - पत्र देकर सम्मानित किया गया l स...
पुनरीक्षण कार्य में धांधली कर सत्ता पक्ष चुनावी लाभ उठाने की साजिश में,राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में साजिश होगी विफल :संतोष जायसवाल

पुनरीक्षण कार्य में धांधली कर सत्ता पक्ष चुनावी लाभ उठाने की साजिश में,राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में साजिश होगी विफल :संतोष जायसवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष जायसवाल ने आरोप लगाया है कि पुनरीक्षण कार्य में धांधली कर सत्ता पक्ष चुनावी लाभ उठाने की साजिश में है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद मतदाता सूची है और इसमें गड़बड़ी से चुनाव प्रक्रिया पर से जनता का विश्वास उठ जाएगा।उन्होंने कहा कि लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एनडीए की साजिश विफल होगी।बिहार से इनका सफाया हो जाएगा। संतोष जायसवाल ने कहा कि कई जिलों से शिकायत मिल रही है कि वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं और फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं। यह साफ तौर पर सत्ता पक्ष के इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से स्वतंत्र एजेंसी के रूप में काम करने की अपील की है। महागठबंधन के नेता राहुल गांध...
नेपाल के वीरगंज में डायरिया का प्रकोप,युवती सहित दो की मौत,करीब ढाई सौ लोग आक्रांत!

नेपाल के वीरगंज में डायरिया का प्रकोप,युवती सहित दो की मौत,करीब ढाई सौ लोग आक्रांत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल(vor desk)।नेपाल के वीरगंज में डायरिया (कालरा) का प्रकोप विभिन्न वार्डो में समुदाय स्तर पर फैल गया है।एक युवती सहित दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।वहीं, विभिन्न वार्डो में करीब250लोगों के आक्रांत होने की सूचना है।हालाकि,रविवार को अधिकृत तौर पर परसा जिला के जन स्वास्थ्य अधिकारी जय मोद ठाकुर ने 71लोगों के डायरिया से आक्रांत होने की पुष्टि की है। बताया गया कि शुक्रवार से रविवार तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसारवीरगंज के वार्ड3, 11,12,13,14 ,30 प्रभावित हैं।महानगर पालिका के स्वास्थ्य शाखा अधिकृत सुमन चंद्र ठाकुर के मुताबिक,वीरगंज के विभिन्न अस्पतालों में डायरिया लक्षण वाले के करीब 221से ज्यादा मरीज इलाजरत हैं ।इस बीच,नेपाल के पेय जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव ने प्रभावित एरिया मुरली और नारायणी हॉस्पिटल में पहुंच कर पीड़ितों से मुलाकात की और स्वास्थ्य स्थिति जानी।आवश्यक निर्द...
2 सितंबर को रक्सौल में बलभद्र पूजा का होगा आयोजन,तैयारी को ले कर कलवार कल्याण समिति की हुई बैठक!

2 सितंबर को रक्सौल में बलभद्र पूजा का होगा आयोजन,तैयारी को ले कर कलवार कल्याण समिति की हुई बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। कलवार कल्याण समिति के द्वारा इस वर्ष 2 सितंबर को रक्सौल में बलभद्र पूजा का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गयी है। इसकी जानकारी देते हुए कलवार कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के हवाले से मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि 2 सितंबर दिन मंगलवार को पूजा आयोजित की जायेगी।जिसमें रक्सौल व इसके आसपास के इलाके से कलवार समाज के लोग अपने कुल देवता की पूजा में शामिल होगें।मछली बाजार स्थित जितेन्द्र किशोर, सुमेन्द्र किशोर एवं बप्पी साह के भूखंड पर आयोजित होने वाली बलभद्र पूजा के दौरान शोभा यात्रा भी निकालने का निर्णय लिया गया है।इसके अलावे, वैसे बच्चों को सम्मानित भी किया जायेगा, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर समाज का नाम रौशन किया है। पूजा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, सांसद डॉ. सं...
भारतीय सीमा से दो किमी भीतर नेपाल के गौर में सूटकेस में बंद महिला का शव बरामद,मुजफ्फरपुर में हुआ था ब्याह!

भारतीय सीमा से दो किमी भीतर नेपाल के गौर में सूटकेस में बंद महिला का शव बरामद,मुजफ्फरपुर में हुआ था ब्याह!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मुजफ्फरपुर की रहने वाली महिला दो दिनों से थी लापता बिहार पुलिस की मदद से की जा रही है हत्या की जांच रक्सौल।(Vor desk)।बिहार सीमावर्ती बैरगनिया से दो किमी भीतर नेपाल के सीमावर्ती रौतहट जिला के गौर की सड़क पर एक लावारिस सूटकेस में महिला का शव बरामद हुआ है। मृतक महिला की पहचान बिहार मुजफ्फरपुर की निवासी 26 वर्षीया रूबी साह के रूप में हुई है। इसका मायका गौर के ही माधवनारायण नगर पालिका क्षेत्र में है। शनिवार की देर रात को गौर सिरसिया सड़कखंड पर लावारिस सूटकेस मिला था जैसे रविवार की सुबह पुलिस ने फोरेंसिक टीम के आने बाद खोला। सूटकेस में हाथ पैर बांध कर रखी गई महिला का शव बरामद हुआ। जिस स्थान पर यह शव बरामद हुआ वह भारतीय सीमा से सिर्फ दो किमी की दूरी पर ही पाया गया। स्थानीय लोगों ने उस मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी रूबी साह के रूप में की जो एक महीने पहले ही अपन...
वीरगंज में 14लाख 13हजार रुपए हुंडी की रकम के साथ दो गिरफ्तार!

वीरगंज में 14लाख 13हजार रुपए हुंडी की रकम के साथ दो गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल पुलिस ने वीरगंज में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लाख 13 हजार 500 अवैध नेपाली रुपये के साथ दो हुंडी कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में पर्सा जिला के वीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर 2 घुसुकपुर निवासी 39 वर्षीय संजय कुमार साह और बारा जिला महागढीमाई नगरपालिका वार्ड नंबर 4 बगडमपुर निवासी 41 वर्षीय शनि कुमार ठाकुर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के पास से भारतीय नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल में छुपाकर रखे गए 10 लाख रुपये (1000 के 1000 नोट) और 4 लाख 13 हजार 500 रुपये (500 के 827 नोट) बरामद किए। जब्त किए गए रुपये का कोई वैध कागजात नहीं होने के कारण दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पर्सा के एसपी गौतम मिश्रा ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है और बताया कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया ...
पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने वोट अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए की बैठक,’नेपाली बहुओं’ का वोटर लिस्ट से नाम कटने पर जताया एतराज!

पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने वोट अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए की बैठक,’नेपाली बहुओं’ का वोटर लिस्ट से नाम कटने पर जताया एतराज!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और बक्सर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि वोट चोरी रोकने के लिए महागठबंधन के द्वारा वोट अधिकार यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।यह लोकतंत्र, संविधान और ‘वन मैन, वन वोट’ के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की सरकार के साथ मिलकर वोट काटने की साजिश रच रही है, जिसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं रहेगा, वह व्यक्ति न चुनाव लड़ सकेगा, न वोट दे सकेगा, न नागरिक रहेगा। सुधाकर सिंह ने कहा कि एनडीए गठबंधन को हार का डर सता रहा है, इसलिए वह एसआईआर करा रही है। उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ भारत का बेटी-रोटी का रिश्ता है। हमारे यहां की बेटी को वहां संवैधानिक अधिकार मिल रहा है, लेकिन आज चुनाव आयोग के कारण नेपाल की बेटी जिसकी शादी भारत म...
डीएम-एसपी ने किया  एसएसबी अधिकारियों के साथ बोर्डर इश्यू पर बैठक,फायरिंग रेंज के लिए भूमि और नो मेंस लैंड से अतिक्रमण हटाने पर हुई चर्चा!

डीएम-एसपी ने किया एसएसबी अधिकारियों के साथ बोर्डर इश्यू पर बैठक,फायरिंग रेंज के लिए भूमि और नो मेंस लैंड से अतिक्रमण हटाने पर हुई चर्चा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। बिहार विधान सभा चुनाव को ले कर बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा और गस्त की तैयारी है।इसको ले कर पूर्वी चम्पारण के डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को रक्सौल का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने हवाई अड्डा का भी निरीक्षण किया।हवाई अड्डा के पुराने भवन,हैलीपैड, रनवे आदी का भी निरीक्षण किया। इसके संचालन के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की जानकारी ली।जरूरी निर्देश भी दिए।वहीं,एसएसबी कैम्प में 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कैंप में जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने एसएसबी कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट, पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी,पूर्वी चंपारण के अपर समाहर्ता और जिला भू अर्जन पदाधिकारी, रक्सौल के अनुमंडल पदाधिकारी, एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सहित आदापुर, रामगढ़वा एवं छौडादानों के अंचलाधिकारी साथ सशस्त्र सीमा बल की भूमि के दाखिल खारिज एवं भूमि अधिग्रह...
एसपी स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल थाना में की बैठक,लापरवाही के विरुद्ध सख्ती दिखाते हुए रामगढ़वा थानाध्यक्ष के वेतन पर लगाई रोक, 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने का आदेश

एसपी स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल थाना में की बैठक,लापरवाही के विरुद्ध सख्ती दिखाते हुए रामगढ़वा थानाध्यक्ष के वेतन पर लगाई रोक, 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने का आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात बुधवार को रक्सौल पहुंचे।इस बीच उन्होंने हरैया थाना के नए मॉडल पुलिस स्टेशन का निरीक्षण किया।साथ ही रक्सौल थाना कांड संख्या180/25 का पर्यवेक्षण एवं घटनास्थल निरीक्षण किया ।इसके बाद उन्होंने एसडीपीओ मनीष आनंद की उपस्थिति में रक्सौल थाना में लंबित मामलों की समीक्षा बैठक की।यह बैठक लंबित मामलों के जल्द निपटारे के साथ ही बेहतर पुलिसिंग, लव एंड ऑर्डर मेंटेन और क्राइम कंट्रोल कानून था।बैठक में नारकोटिक्स और ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामलों पर उनकी विशेष नजर रही। एसपी ने सभी जांच अधिकारियों को ड्रग्स तस्करी के मामलों में तुरंत गिरफ्तारी का निर्देश दिया। शराब बरामदगी के लंबित मामलों में विनष्टीकरण की प्रक्रिया तेज करने के आदेश दिए गए। समीक्षा में पाया गया कि कुछ थानाध्यक्ष लंबित मामलों की जांच में गंभीर नहीं हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!