जन-जन के नेता राजनंदन राय के 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित: रक्सौल की राजनीति में अमर है उनका योगदान
रक्सौल, पूर्वी चंपारण।(Vor desk)।:पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले कद्दावर नेता और पूर्व विधायक राजनंदन राय को उनकी 15वीं पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किया गया। रक्सौल स्थित कर्पूरी आश्रम में आयोजित एक भावपूर्ण समारोह में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जहाँ उपस्थित जनसमूह ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद कर अपनी स्मृतियों को ताजा किया।
'गरीबों के मसीहा' का विराट व्यक्तित्व
राजनंदन राय न केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्हें 'गरीबों का मसीहा' और 'गुदड़ी के लाल', के रूप में भी जाना जाता था। उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता थी—सादगी और जनसेवा के प्रति उनका अटूट समर्पण। वक्ताओं ने याद किया कि वे क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों के लिए सहज रूप से उपलब्ध रहते थे। उनकी राजनीति सत्ता की नहीं, बल्कि समाज के सबसे निचले पायदान ...









