रक्सौल की बेटी कृति जालान ने नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से हासिल किया बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री,मिल रही बधाई!
रक्सौल ।(Vor desk)।स्थानीय बैंक रोड, रक्सौल की होनहार बेटी कृति जालान ने अपने परिश्रम और लगन से पूरे देश में रक्सौल का मान बढ़ाया है। प्रतिष्ठित व्यवसायी नंदकिशोर जालान एवं स्व. कांता देवी जालान की सुपौत्री तथा लायन बसंत जालान एवं लायन अनीता जालान की लाडली बिटिया रानी कृति ने देश की शीर्ष विधि संस्थान – नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से अपनी लॉ की डिग्री प्राप्त की। यह डिग्री उन्हें भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने प्रदान की, जो आगामी 24 नवंबर 2025 से देश के मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे।
कृति की प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं। वर्ष 2020 में आयोजित क्लैट इंट्रेस एक्जाम में उन्होंने ओबीसी वर्ग में पूरे भारत में चौथा स्थान और सामान्य श्रेणी में 66वां स्थान प्राप्त कर देशभर में रक्सौल और बिहार का परचम लहराया था। यही उपलब्धि उन्ह...









