बिहार में ‘नो’ तो नेपाल में ‘जश्न’: नए साल पर सरहद पार ‘पर्यटन का महाकुंभ’, कैसिनो और लजीज व्यंजनों की धूम
रक्सौल (vor desk): साल 2025 को विदाई देने और 2026 के स्वागत के लिए बिहार और नेपाल की सीमा पर खुशियों का 'ट्रैफिक जाम' लगा है।देर रात तक भारतीय वाहनों का काफिला नेपाल के वीरगंज बॉर्डर की ओर बढ़ता रहा। बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी और कड़े नियमों के बीच, पड़ोसी देश नेपाल का पर्यटन बाजार भारतीय सैलानियों के लिए 'सेलिब्रेशन हब' बन चुका है। वीरगंज से लेकर सिमरा तक और काठमांडू से लेकर पोखरा तक, हर कोना भारतीय मेहमानों के स्वागत में डूबा हुआ है।
बदल गया ट्रेंड: अब 'मिनी लास वेगास' बना वीरगंज-सिमरा
एक समय था जब कैसिनो और हाई-प्रोफाइल नाइटलाइफ के लिए पर्यटकों को काठमांडू जाना पड़ता था। लेकिन पिछले तीन वर्षों में तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। अब बारा और पर्सा जिलों के करीब आधे दर्जन से अधिक लग्जरी होटलों में कैसिनो की चमक बिखर रही है। बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर और चंपारण के करीब होने...









