
रक्सौल।(Vor desk)।
आमोदेई 33केवी लाइन में आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य को लेकर शनिवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए रक्सौल के सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने बताया कि शनिवार सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि उक्त मेंटेनेंस कार्य के कारण रामगढ़वा प्रखंड के पटनी, शिवनगर सतपिपरा, चंपापुर और बैरिया वृत्त पंचायत की बिजली व्यवस्था प्रभावित होगी। इसके साथ ही, सुगौली प्रखंड के अंतर्गत मानसिंहा साउथ व नॉर्थ, राजवाड़ा, करमवा रघुनाथपुर, बंदरिया रोहनिया, फुलवार उत्तरी व दक्षिणी और बगही पंचायत की बिजली आपूर्ति भी बंद रहेगी।
विद्युत अधिकारी ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती की अवधि के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए पानी के भंडारण सहित अपने सभी आवश्यक व जरूरी कार्यों को समय रहते निपटा लें, ताकि बिजली गुल रहने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
