प्रशासन की पहल पर सरिसवा नदी का पानी हुआ आंशिक रूप से साफ, छठ व्रतियों ने ली राहत की सांस
रक्सौल।(Vor desk)। सरिसवा नदी का पानी छठ पर्व के अवसर पर आंशिक रूप से साफ हो जाने से व्रतियों को बड़ी राहत मिली है। पूर्वी चम्पारण प्रशासन के आग्रह और वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास की पहल पर नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में यह कामयाबी मिली है।
इस दिशा में रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने भी पिछले दिनों वीरगंज प्रशासन को पत्र लिखकर छठ पर्व के लिए नदी में प्रदूषण और गंदे ,दुर्गंधयुक्त जल के प्रवाह को रोकने की मांग की थी। इसके बाद परसा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी तोय नारायण सुवेदी,,बारा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी प्रकाश पौडेल , वीरगंज महानगर पालिका के मेयर राजेश मान सिंह आदि के द्वारा एक बैठक भी आयोजित की गई थी। मामले को ले कर कड़ा रुख अपनाया गया,जिसके बाद पानी आंशिक रूप से साफ होने लगी है।बता दे कि इस मामले में पूर्व की करवाई में अब तक वीरगंज पथलै...









