Tuesday, July 7

वीरगंज में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह का 80वां जन्मोत्सव मनाया गया, महावीर मंदिर में हुआ सम्मान एवं शुभकामना समारोह

वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह के 80वें जन्मोत्सव के अवसर पर पर्सा जिले के वीरगंज में मंगलवार को शुभकामना एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पूर्व राजा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की।

यह समारोह ‘देशभक्त राजभक्त वीरगंज’ के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष दीपेन्द्र प्रसाद रौनियार ने की। समारोह वीरगंज महानगरपालिका स्थित महावीर मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने नेपाल के इतिहास और राष्ट्रीय एकता में राजसंस्था की भूमिका का उल्लेख करते हुए पूर्व राजा के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। कार्यक्रम पूरे समय शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह में पशुपति विक्रम शाह, उषा शाह, अब्दुल सत्तार अंसारी, वीरेन्द्र थापा, अनु राणा, शम्भु चौरसिया, रामनारायण साह, कमल घिमिरे, मोती रहमान, जय रौनियार तथा पृथ्वी मलाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह के 80वें जन्मोत्सव के अवसर पर शुभकामनाएं प्रकट करना और उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सुखद जीवन की कामना करना था। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!