Tuesday, June 30

वीरगंज बॉर्डर पर 580 मिलीग्राम हेरोइन के साथ 18 वर्षीय किशोर गिरफ्तार


रक्सौल।(Vor desk)।
नेपाल के पर्सा जिला अंतर्गत वीरगंज महानगरपालिका-16 स्थित इनर्वा नाका से पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले पदार्थ  हेरोइन के साथ एक 18 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया है।
पर्सा जिला पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इनर्वा पुलिस चौकी से तैनात एक विशेष सुरक्षा टीम सीमा पर आने-जाने वालों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भारत से पैदल नेपाल की तरफ आ रहे वीरगंज महानगरपालिका-12 निवासी एक 18 वर्षीय किशोर को संदिग्ध मानकर रोका गया।
जब पुलिस टीम ने उस किशोर की शारीरिक तलाशी ली, तो उसके पास से छिपाकर रखी गई करीब 580 मिलीग्राम खैरो हेरोइन (ब्राउन शुगर) जैसा दिखने वाला प्रतिबंधित पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर किशोर को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए किशोर के खिलाफ ड्रग्स नियंत्रण कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की आवश्यक जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!