घर में चल रहा था गांजे का अवैध कारोबार,रक्सौल पुलिस ने 280 ग्राम गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा
रक्सौल।(Vor desk)।
रक्सौल पुलिस ने अवैध नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 280 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक युवक अपने घर से गांजा बेचने का धंधा चला रहा है।थानाध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि लक्ष्मीपुर क्षेत्र में एक युवक द्वारा घर से गांजा का अवैध कारोबार संचालित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया।अनुमंडल दंडाधिकारी रवि कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की योजना बनाई और कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी टीम में एसआई कृष्ण मुरारी, जितेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।टीम ने प्रखंड क्षेत्र के धनगढ़वा कौड़ीहार पंचायत अंतर्गत छोटा कौड़ीहार वार्ड संख्या-2 स्थित बि...









