
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और महुआवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 3.9 किलोग्राम गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, महुआवा थाना क्षेत्र के विश्वासनी गांव में छापेमारी के दौरान रोहित कुमार (पिता–किशोरी साह), निवासी संतगंज, थाना कवाही, जिला बारा (नेपाल) को गांजा के साथ दबोचा गया। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत महुआवा थाना में मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एसएसबी और जिला पुलिस का संयुक्त अभियान लगातार जारी है। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाई गई है तथा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
