महिला उद्यमिता को मिला नया मंच, वीरगंज में विमेन्स क्रिएशन्स क्लब का 22वां समर फेयर का हुआ आयोजित!
वीरगंज।(Vor desk)। महिला उद्यमिता, स्वरोजगार और लघु एवं घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विमेन्स क्रिएशन्स क्लब द्वारा आयोजित 22वां समर फेयर शनिवार को वीरगंज के एक आवासीय होटल में उत्साहपूर्वक शुरू हुआ। प्रदर्शनी में नेपाल और भारत के उद्यमियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने मेले का अवलोकन कर खरीदारी की।
क्लब की अध्यक्ष रूपा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत देवी सहाय मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।
अपने संबोधन में महावाणिज्यदूत श्री देवी सहाय मीणा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ भारत-नेपाल के व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी नई मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों को बाजार उपलब्...









