अतिक्रमण पर सख्ती के संकेत, रक्सौल में शांति सुव्यवस्था को ले कर एसडीओ- एसडीपीओ का फ्लैग मार्च
रक्सौल। (Vor desk)। शांति सुव्यवस्था के साथ ही शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) नागमणि वर्मा ने गुरुवार को एसडीपीओ मनीष आनंद, प्रभारी बीडीओ रणधीर कुमार, थानाध्यक्ष रमेश महतो और पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च कर यातायात एवं अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया।
टीम ने मेन रोड से लक्ष्मीपुर होते हुए कौड़ीहार चौक तक पैदल मार्च किया। रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने के कारण अधिकारी बाटा चौक से वापस लौट गए। इस दौरान सड़क किनारे स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण, फुटपाथी दुकानों तथा अवैध पार्किंग करने वालों को चेतावनी दी गई। नो-पार्किंग जोन में खड़े कई वाहनों का चालान भी किया गया।
एसडीओ नागमणि वर्मा ने कहा कि शांति सुव्यवस्था हमारी प्राथमिकता है।यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण के खिलाफ जल...









