15515/15516 मेमू ट्रेन का नरकटियागंज विस्तार,रक्सौल के यात्रियों में आक्रोश,इंटरसिटी एक्सप्रेस फिर से चालू करने की मांग
रेलवे के आदेश से बढ़ी परेशानी: 'गलत नीति' के खिलाफ स्थानीय सांसद का विरोधरक्सौल।(Vor desk)।रेलवे बोर्ड के एक ताजा आदेश ने रक्सौल और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। सुगौली/रक्सौल से दानापुर के बीच चलने वाली महत्वपूर्ण मेमू ट्रेन संख्या 15515/15516 (सुगौली रक्सौल दानापुर एक्सप्रेस)को अब नरकटियागंज तक विस्तारित करने का फैसला लिया गया है, जिससे यह ट्रेन अब नरकटियागंज से दानापुर के लिए चलेगी।रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (कोचिंग) संजय कुमार नीलम द्वारा जारी पत्रांक CC 245/2025 दिनांक 1 अक्टूबर 2025 के अनुसार यह विस्तार किया गया है। लेकिन, रक्सौल और सुगौली से दानापुर की यात्रा करने वाले यात्रियों ने इसे गलत फैसला बताते हुए रेलवे के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है।
विरोध की मुख्य वजह: लोगों की चिंता है कि इस ट्रेन में पहले से ही भारी भीड़ होती थी,अब और बढ़ेग...









