भारत-नेपाल सीमा पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़: 458 ग्राम स्मैक के साथ माँ-बेटा गिरफ्तार
आदापुर/रामगढ़वा (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।: भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी का अंतरराष्ट्रीय जाल लगातार फैलता जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़वा क्षेत्र से आदापुर प्रखंड के सिरसिया माल गाँव निवासी माँ-बेटे को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्जिदा खातून और उनके बेटे दिलशाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उनके पास से 458 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 40 से 50 लाख रुपये आंकी गई है।
साधारण परिवार की आड़ में तस्करी का खेल
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह परिवार आर्थिक रूप से बेहद सामान्य पृष्ठभूमि का है। आरोपी महिला सन्जिदा खातून रामगढ़वा बाजार में चूड़ी की दुकान चलाती थी, जबकि उसका पति काठमांडू (नेपाल) में रहकर सिलाई का काम करता है। प...









