नन्हे वैज्ञानिकों के नवाचार से रक्सौल गौरवान्वित: चंद्रयान के सफल परीक्षण और सुसाइड प्रिवेंशन मॉडल ने बटोरी सुर्खियां
रक्सौल।(Vor desk)।लक्ष्मीपुर स्थित एस.ए.वी. स्कूल में शुक्रवार को आयोजित 'विज्ञान प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी' नन्हे वैज्ञानिकों की रचनात्मकता और आधुनिक सोच की जीवंत गवाह बनी। इस गौरवशाली अवसर पर कक्षा एक से आठ तक के करीब 50 छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक मेधा का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिनके द्वारा प्रस्तुत मॉडलों ने उपस्थित विशेषज्ञों को भी हैरत में डाल दिया। प्रदर्शनी का सबसे रोमांचक और अविस्मरणीय पल चंद्रयान-3 का सार्वजनिक रूप से किया गया सफल परीक्षण रहा, जिसने न केवल बच्चों के कौशल को दर्शाया बल्कि उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों में देशभक्ति और उत्साह का संचार भी कर दिया।
इस प्रदर्शनी की विशेषता यह रही कि यहाँ केवल तकनीकी कौशल ही नहीं, बल्कि गहरी सामाजिक संवेदनशीलता का अनूठा संगम देखने को मिला। जहाँ एक ओर विद्यार्थियों ने चंद्रयान के विभिन्न मॉडलों और रमन कुमार द्वारा प्रस्तुत ...









