
रक्सौल।(Vor desk)।प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम को लेकर उत्साह का माहौल रहा। अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित कर बच्चों को प्रगति पत्र वितरित किए गए और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय राष्ट्रीय गांधी में छात्राओं का दबदबा रहा। पांचवीं कक्षा में महिमा कुमारी प्रथम, रचना कुमारी द्वितीय एवं दुर्गा कुमारी तृतीय रहीं। प्रथम कक्षा में अंशी कुमारी प्रथम, लक्ष्मी कुमारी द्वितीय तथा मुन्ना कुमार तृतीय स्थान पर रहे। द्वितीय वर्ग में भी छात्राओं ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।



प्रधानाध्यापक मुनेश राम ने बच्चों को प्रगति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया और अभिभावकों से सहयोग की अपील की।
वहीं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय उपाध्याय टोला, सेमरी सहित अन्य विद्यालयों में भी समारोहपूर्वक रिजल्ट डे मनाया गया। रामरति कन्या मध्य विद्यालय के एचएम बृज किशोर प्रसाद, राजकीय प्राथमिक विद्यालय एकडरवा के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव तथा राजकीय मध्य विद्यालय भरतमही के प्रधानाध्यापक छोटेलाल राय, रामवि पनटोका के एचएम कुंदन कुमार आदि ने बताया कि उनके विद्यालयों में भी संगोष्ठी कर बच्चों को प्रगति पत्रक वितरित किए गए।
इस अवसर पर शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता एवं शिक्षा पर ध्यान देने की सलाह दी।
