नेपाल: भारत के सहयोग से पोखरिया में बनेगा भव्य विद्यालय भवन और पुस्तकालय, शिलान्यास संपन्न
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल के मधेश प्रदेश अंतर्गत परसा जिले की पोखरिया नगरपालिका में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण विकास परियोजना का शुभारंभ हुआ है। मंगलवार को पोखरिया स्थित श्री महोबनी पदम माध्यमिक विद्यालय में नए विद्यालय और पुस्तकालय भवन के निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत श्री देवी सहाय मीणा और पोखरिया नगरपालिका के मेयर प्रदुमन प्रसाद चौहान ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।
यह निर्माण कार्य 'नेपाल-भारत विकास सहयोग कार्यक्रम' के तहत 'उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना' (HICDP) के रूप में संचालित किया जा रहा है, जिसके लिए भारत सरकार ने 65.3 मिलियन नेपाली रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है। प्रस्तावित योजना के अंतर्गत एक आधुनिक तीन मंजिला ...









