Saturday, July 25

Author: VorDesk

रक्सौल में चार दिन चली IT और ED की मैराथन छापेमारी , चौथे दिन की जांच के बाद लौटने लगी टीमें

रक्सौल में चार दिन चली IT और ED की मैराथन छापेमारी , चौथे दिन की जांच के बाद लौटने लगी टीमें

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल। (VOR desk) भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर रक्सौल में पिछले चार दिनों से जारी आयकर विभाग (IT) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई मंगलवार देर शाम समाप्ती की ओर बढ़ती दिखी ।एक महिला निदेशक (डायरेक्टर स्तर की अधिकारी) के नेतृत्व में आई टीमों ने शहर के विभिन्न ठिकानों पर सघन जांच के बाद वापसी शुरू कर दी है। हालांकि,टीम के कई अधिकारी और सुरक्षा कर्मी अभी भी शहर के 'विभिन्न अड्डों 'पर जमे हुए हैं ।विभाग की ओर से अब तक किसी भी आधिकारिक बरामदगी या विवरण की घोषणा नहीं की गई है।हालाकि,जांच के सिलसिले में कुछ लोगों को नियंत्रण में लेने की भी चर्चा है। इन ठिकानों पर केंद्रित रही कार्रवाई जांच टीम ने मुख्य रूप से रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित हीरो एजेंसी और तनिष्क शोरूम में अपनी उपस्थिति बनाए रखी। मंगलवार देर शाम शोरूम के साथ-साथ संचालक मोहम्मद कलीम के आवास से भी टीम के निकलने की ...
बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत: अब हर सोमवार और शुक्रवार को दफ्तरों में बैठेंगे अफसर, मौके पर होगा शिकायतों का निपटारा

बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत: अब हर सोमवार और शुक्रवार को दफ्तरों में बैठेंगे अफसर, मौके पर होगा शिकायतों का निपटारा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार सरकार के 'सात निश्चय-3' के तहत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के संकल्प को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। अब बिजली उपभोक्ताओं को अपनी शिकायतों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आगामी 19 जनवरी से रक्सौल डिविजन अंतर्गत सभी बिजली कार्यालयों में निर्धारित दिनों पर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। उक्त आशय की जानकारी साझा करते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के प्रधान सचिव के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देश के आलोक में सप्ताह में दो दिन अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में मौजूद रहकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करेंगे।विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रमंडल, अवर प्रमंडल और प्रशाखा कार्यालयों में सोमवार एवंशुक्रवार को उक्त शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन...
रक्सौल: पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के आवास पर दही-चूड़ा महाभोज, बेतिया राज भूमि मामले पर सरकार पर बोला हमला, कहा-बिहार की जनता नेपाल की तरह ले सकती है बड़ा निर्णय !

रक्सौल: पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के आवास पर दही-चूड़ा महाभोज, बेतिया राज भूमि मामले पर सरकार पर बोला हमला, कहा-बिहार की जनता नेपाल की तरह ले सकती है बड़ा निर्णय !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (vor desk)।मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देते हुए महागठबंधन नेता सह रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के लक्ष्मीपुर स्थित आवास पर मंगलवार को भव्य दही-चूड़ा महाभोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाज के हर वर्ग, धर्म और जाति के लोग एक साथ मिल-बैठकर शामिल हुए। ​विशिष्ट खान-पान और सामाजिक सम्मान ​भोज की शुद्धता और स्वाद का विशेष ख्याल रखते हुए पश्चिमी चंपारण के चनपटिया से चूड़ा और गुड़ मंगवाया गया था, वहीं पटना और गया का मशहूर तिलकुट परोसा गया। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब के शंभू चौरसिया, विमल श्राफ, मोहम्मद निजामुद्दीन, व्यवसायी दिनेश प्रसाद गुप्ता, बसंत जलान और मिंटू अग्रवाल ने श्री यादव को सम्मानित कर मकर संक्रांति की बधाई दी। ​सरकार पर तीखा हमला: "राजतंत्र नहीं, प्रजातंत्र है हमारा मुल्...
छौडादानो :₹5000रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी विभाग की कार्रवाई से अंचल कर्मियों में मचा हड़कंप

छौडादानो :₹5000रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी विभाग की कार्रवाई से अंचल कर्मियों में मचा हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने सोमवार को रक्सौल अनुमंडल के प्रखंड के भेलवा पंचायत में तैनात राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी छौड़ादानो स्टेशन के समीप स्थित मुखिया कार्यालय के पास से हुई, जहां कर्मचारी परिमार्जन के कार्य के बदले रिश्वत की पहली किश्त स्वीकार कर रहा था।​घटना के संबंध में बताया जाता है कि धरहरी गांव निवासी रामबाबू प्रसाद ने अपनी जमीन के परिमार्जन हेतु आवेदन दिया था। इसे निष्पादित करने के नाम पर राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार ने उनसे कुल 12 हजार रुपये की मांग की थी। परेशान होकर रामबाबू ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग से की। विभाग द्वारा मामले का गुप्त सत्यापन कराए जाने के बाद, आरोप सही पाए गए और टीम ने जाल बिछाया।​सोमवार को जैसे ही र...
रक्सौल के प्रतिष्ठित समाजसेवी और रानी सती मंदिर के मुख्य ट्रस्टी चिरंजी लाल मस्करा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रक्सौल के प्रतिष्ठित समाजसेवी और रानी सती मंदिर के मुख्य ट्रस्टी चिरंजी लाल मस्करा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर के मुख्य ट्रस्टी और जाने-माने समाजसेवी चिरंजी लाल मस्करा का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। केसीटीसी कॉलेज के भूमिदाता परिवार से ताल्लुक रखने वाले स्व. मस्करा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहाँ सोमवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही स्थानीय सामाजिक और धार्मिक गलियारों में शोक व्याप्त हो गया है। ​उनके परिवार के सदस्यों, जिनमें पुत्र महेश मस्करा, डॉ. गोपाल मस्करा और भतीजे गणेश शंकर शामिल हैं, ने बताया कि उनका दाह संस्कार 14 जनवरी को हरिद्वार में किया जाएगा। एक धर्मपरायण और मृदुभाषी व्यक्तित्व के रूप में पहचान रखने वाले मस्करा जी के निधन पर कैलाश चंद्र काबरा, डॉ. प्रो. अनील सिन्हा, महेश अग्रवाल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह, रजनीश प्रियदर्शी राज कुमार ...
रक्सौल में इनकम टैक्स की अब तक की सबसे बड़ी रेड: तनिष्क और हीरो शोरूम समेत 16 ठिकानों पर जमीं टीमें, मो. कलीम के कारोबारी साम्राज्य की जांच

रक्सौल में इनकम टैक्स की अब तक की सबसे बड़ी रेड: तनिष्क और हीरो शोरूम समेत 16 ठिकानों पर जमीं टीमें, मो. कलीम के कारोबारी साम्राज्य की जांच

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।​बिहार के सीमावर्ती शहर रक्सौल में शनिवार को आयकर विभाग ने एक साथ बड़ी कार्रवाई कर व्यापारिक जगत में खलबली मचा दी। शहर के दिग्गज व्यवसायी मोहम्मद कलीम को निशाने पर लेते हुए आयकर विभाग की संयुक्त टीमों ने उनके पैतृक आवास से लेकर शोरूम और सहयोगियों के ठिकानों तक, करीब 7जगहों पर एक साथ धावा बोला।इसके साथ शहर के विभिन्न चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के यहां भी सर्वे में टीम जुटी रही।सूचना के मुताबिक,टीम ने अलग अलग दस्तों में करीब16 ठिकानों पर दस्तक दी है।कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच शुरू हुई यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही, जिसे रक्सौल के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी टैक्स रेड माना जा रहा है।​सुबह-सुबह जब शहर कोहरे की चादर में लिपटा था, तभी बिहार और झारखंड के नंबरों वाली दर्जन भर से अधिक गाड़ियों का काफिला रक्सौल पहुँचा। आयकर विभाग के अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से आदा...
रक्सौल बॉर्डर पर अवैध घुसपैठ की कोशिश नाकाम, श्रीलंकाई नागरिक और भारतीय सहयोगी गिरफ्तार

रक्सौल बॉर्डर पर अवैध घुसपैठ की कोशिश नाकाम, श्रीलंकाई नागरिक और भारतीय सहयोगी गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक श्रीलंकाई नागरिक और उसके भारतीय सहयोगी को हिरासत में लिया है। रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल पर तैनात एसएसबी की 47वीं बटालियन और इमिग्रेशन विभाग की टीम ने संदिग्ध अवस्था में इन दोनों व्यक्तियों को उस वक्त रोका जब वे नेपाल की ओर से पैदल ही भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। ​पकड़े गए विदेशी नागरिक की पहचान कच्ची मोहम्मद हनीफ के रूप में हुई है, जो श्रीलंका का रहने वाला है। उसके साथ गिरफ्तार किया गया भारतीय सहयोगी कानोथ रसीद केरल राज्य का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि श्रीलंकाई नागरिक के पास भारत में प्रवेश के लिए वैध वीजा नहीं था, जिसके बावजूद वह सीमा पार करने का प्रयास कर रहा था। तलाशी के ...
रक्सौल में तनिष्क और हीरो शो रुम पर रेड से हड़कंप: दिग्गज व्यवसायी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर इनकम टैक्स की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’!

रक्सौल में तनिष्क और हीरो शो रुम पर रेड से हड़कंप: दिग्गज व्यवसायी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर इनकम टैक्स की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल में शनिवार की सुबह आयकर विभाग की टीम ने प्रमुख व्यवसायी मोहम्मद कलीम के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और पैतृक आवास पर बड़ी छापेमारी की।सूचना के अनुसार दो दर्जन वाहनों में यह टीम पहुंची और अलग अलग दल में बंट कर करवाई शुरू कर दी। यह कार्रवाई घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच हुई, जब अधिकांश लोग अपने घरों में ही थे। आयकर विभाग की टीम अलग अलग करीब दो दर्जन से अधिक वाहनों के काफिले के साथ पहुंची।कुछ पर आयकर विभाग ,भारत सरकार का बोर्ड भी लगा है।इस करवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।सूचना है कि मोहम्मद कलीम से जुड़े लोगों और रिश्तेदारों पर भी टिम की नजर है।इस कड़ी में इनकम टैक्स की टीम द्वारा एक अल्ट्रासाउंड केंद्र और एक्सरे केंद्र संचालक के यहां भी छापेमारी की गई है। आयकर विभाग ने आदापुर प्रखंड के विष्णुपुरवा स्थित पैतृक घर, रक्सौल मुख्य पथ पर पंकज चौक के...
महिला शेल्टर होम एवं प्रशिक्षण केंद्र में 57 बच्चियों व महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण

महिला शेल्टर होम एवं प्रशिक्षण केंद्र में 57 बच्चियों व महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।स्वच्छ रक्सौल के तत्वावधान में संचालित महिला शेल्टर होम एवं प्रशिक्षण केंद्र में आज एक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुल 57 बच्चियों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कॉस्मेटोलॉजिस्ट प्रियंका दारा जी द्वारा प्रतिभागियों को सौंदर्य, आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण एवं व्यवहारिक जानकारियाँ दी गईं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार का प्रशिक्षण उनके लिए रोजगार के नए अवसर खोलने में सहायक सिद्ध होगा।संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि स्वच्छ रक्सौल निरंतर महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में कार्य करता आ र...
इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में रक्सौल का दबदबा: एसएवी स्कूल के बच्चों ने विदेशी धुरंधरों को पछाड़कर जीते पदक

इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में रक्सौल का दबदबा: एसएवी स्कूल के बच्चों ने विदेशी धुरंधरों को पछाड़कर जीते पदक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। झारखंड की राजधानी राँची स्थित खेलगाँव में आयोजित इंटरनेशनल फुल कॉन्टैक्ट कराटे चैंपियनशिप में रक्सौल के एस.ए.वी. स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता का परचम लहराया है। वर्ल्ड क्योकुशिन काई फेडरेशन, जापान से मान्यता प्राप्त और ऑल इंडिया क्योकुशिन काई कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, तिब्बत, चीन, जापान, लीबिया और फिलीपींस जैसे देशों के दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इतने देशों के प्रतिस्पर्धियों के बीच रक्सौल के इन बच्चों ने अपनी तकनीक और साहस से सबको प्रभावित किया और पदक जीतकर एक नया इतिहास रच दिया। ​प्रतियोगिता के परिणामों में लड़कियों के वर्ग में सैदूल्लाह खान की पुत्री शालिका साम्या ने अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया, ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!