Saturday, July 25

Author: VorDesk

रक्सौल नगर परिषद ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, आश्रय विहीन और फुटपाथ विक्रेताओं को मिला निःशुल्क उपचार

रक्सौल नगर परिषद ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, आश्रय विहीन और फुटपाथ विक्रेताओं को मिला निःशुल्क उपचार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। नगर परिषद रक्सौल के देख-रेख में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डे-नुलुयम) द्वारा शहर के वार्ड नंबर 2, तुमड़िया टोला स्थित आश्रय स्थल में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नगर कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में आयोजित इस शिविर के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुँचाने का प्रयास किया गया। ​शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रक्सौल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने अपनी टीम के साथ पहुँचकर आश्रय विहीन व्यक्तियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और फुटपाथ विक्रेताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान कुल 46 लोगों के स्वास्थ्य की गहन जाँच की गई और उन्हें बीमारियों के अनुसार आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। ​जाँच और उपचार के साथ-साथ डॉ. राजीव रंजन कुमार ...
रक्सौल की बेटी तुलसी ने रचा इतिहास, ‘एसोसिएट एक्चुअरी’ का प्रतिष्ठित खिताब पाकर बढ़ाया मान

रक्सौल की बेटी तुलसी ने रचा इतिहास, ‘एसोसिएट एक्चुअरी’ का प्रतिष्ठित खिताब पाकर बढ़ाया मान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल के पोस्ट ऑफिस रोड निवासी स्व. गोपीराम धानोठिया की पौत्री और गणेश धानोठिया एवं सुशीला धानोठिया की सुपुत्री तुलसी ने 'इंस्टीट्यूट एंड फैकल्टी ऑफ एक्चुअरीज, यूके' द्वारा प्रदान किया जाने वाला 'एसोसिएट एक्चुअरी' का प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया है। तुलसी की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि भारत में वर्तमान में केवल एक हजार से बारह सौ के बीच ही पेशेवर एसोसिएट एक्चुअरी मौजूद हैं। इस कठिन मुकाम को हासिल करने के बाद तुलसी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और पूरे शहर में खुशी की लहर है। ​अपनी सफलता के बारे में विस्तार से जानकारी साझा करते हुए तुलसी ने बताया कि एक एसोसिएट एक्चुअरी वह पेशेवर होता है जो एक्चुरियल साइंस की सभी मुख्य परीक्षाओं (कोर प्रिंसिपल्स और कोर एप्लीकेशंस) को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लेता है। यह वित्तीय जोखिमों का सटीक विश्लेषण कर...
रक्सौल में आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर 31 जनवरी को भव्य हिन्दू सम्मेलन, तैयारियाँ तेज

रक्सौल में आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर 31 जनवरी को भव्य हिन्दू सम्मेलन, तैयारियाँ तेज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आगामी 31 जनवरी को रक्सौल के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित श्री राम जानकी मंदिर सह विवाह परिसर में एक विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को शिवाजी बस्ती के स्वयंसेवकों की बैठक को संबोधित करते हुए जिला सेवा प्रमुख विकास कुमार ने कहा कि संघ अपने सौ वर्षों के सफर को पूरे देश में विभिन्न उत्सवों के रूप में मना रहा है। इसी कड़ी में रक्सौल की सभी 10 बस्तियों में सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता लाना, सांस्कृतिक चेतना जगाना और हिंदू समाज को संगठित कर एक सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना है। ​सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शिवाजी बस्ती स्तर पर एक विशेष समिति का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस समिति में रजनीश प्रियदर्शी को अध्यक्ष, सुरेश कुमार गुप्ता (बाबा) को उपाध्यक...
रक्सौल ICP में ‘फिटनेस रन’ का शानदार आयोजन: शून्य रेखा पर दौड़े 250 प्रतिभागी

रक्सौल ICP में ‘फिटनेस रन’ का शानदार आयोजन: शून्य रेखा पर दौड़े 250 प्रतिभागी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। (Vor desk)।सीमावर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट' (ICP) रक्सौल के तत्वावधान में 'फिटनेस रन जीरो लाइन' के तहत ढाई किलोमीटर की मैराथन दौड़ का सफल आयोजन किया गया। इस दौड़ में स्कूली छात्रों, एसएसबी जवानों और स्थानीय ग्रामीणों सहित लगभग 250 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ​प्रमुख अतिथियों ने दिखाई हरी झंडी ​कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय महावाणिज्य दूतावास (बीरगंज) के महावाणिज्यदूत डी.एस. मीना, वाणिज्यदूत महेश दास, पतन प्रशासक कुमार राजीव रंजन, सहायक कस्टम आयुक्त राघवेंद्र साह और एसएसबी डिप्टी कमांडेंट दीपक कृष्ण आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। ​पूर्व एशियन चैंपियन ने दिलाया फिटनेस का संकल्प ​दिल्ली से विशेष रूप से आईं पूर्व एशियन मैराथन चैंपियन डॉ. सु...
रक्सौल में मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने कड़ाके की ठंड में असहायों को दिया कंबल और नकद का सहारा

रक्सौल में मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने कड़ाके की ठंड में असहायों को दिया कंबल और नकद का सहारा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रक्सौल शाखा द्वारा 'सेवा से संतोष' अभियान के तहत मानवता की मिसाल पेश की गई। संस्था की अध्यक्षा सोनू काबरा के नेतृत्व में देर रात शहर के विभिन्न हिस्सों में घूम-घूम कर कड़ाके की ठंड से जूझ रहे सैकड़ों गरीब, असहाय और निराश्रित लोगों के बीच गर्म कंबल एवं नकद राशि का वितरण किया गया। सेवा का यह कार्य मुख्य रूप से रक्सौल रेलवे स्टेशन, मैत्री पुल के समीप स्थित मंदिर और अनुमंडलीय अस्पताल परिक्षेत्र में चलाया गया, जहाँ खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले जरूरतमंदों को राहत पहुँचाई गई। ​इस अवसर पर अध्यक्षा सोनू काबरा ने कहा कि संगठन अपने सेवाभावी कार्यकर्ताओं के सहयोग से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की मदद के लिए निरंतर संकल्पित है। वहीं पूर्व अध्यक्षा वीणा गोयल ने 'मानव सेवा ही माधव सेवा' के भा...
पूर्वी चंपारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, कई राज्यों में फैला था जाल

पूर्वी चंपारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, कई राज्यों में फैला था जाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पूर्वी चम्पारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के कड़े निर्देश पर यह बड़ी करवाई हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के सक्रिय सदस्यों को दबोचा, जो आम लोगों को अधिक पैसा कमाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड का उपयोग साइबर फ्रॉड के लिए करते थे।​ऐसे हुआ गिरोह का खुलासापुलिस को सूचना मिली थी कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बौधा निवासी कुंदेश कुमार कुशवाहा उर्फ छोटू भोले-भाले लोगों के खातों का उपयोग साइबर फ्रॉड की रकम मंगाने के लिए कर रहा है। इस सूचना के सत्यापन के लिए साइबर पुलिस उपाधीक्षक अभिनव पराशर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रव...
लक्ष्मीपुर में मैक्सट्रॉन ई-स्कूटी शोरूम का भव्य उद्घाटन, ₹34,999 की शुरुआती कीमत के साथ इलेक्ट्रिक युग का आगाज

लक्ष्मीपुर में मैक्सट्रॉन ई-स्कूटी शोरूम का भव्य उद्घाटन, ₹34,999 की शुरुआती कीमत के साथ इलेक्ट्रिक युग का आगाज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)।: शहर के लक्ष्मीपुर स्थित होटल आयुष्मान पैलेस परिसर में स्वदेश निर्मित मैक्सट्रॉन कंपनी के ई-स्कूटी शोरूम का शुभारंभ भव्य समारोह के साथ किया गया। इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली, पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद, केसरिया के पूर्व प्रत्याशी वरुण विजय, पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव, कांग्रेस नेता अखिलेश दयाल, पूर्व प्रमुख नूरुल हसन, मुखिया नायाब आलम, सरपंच हीरो बाबू, मुखिया गुड्डू आलम, जाने आलम, नसीमुल हक, कबीर आलम और व्यवसायी गणेश धनोटिया ने सामूहिक रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण प्रदूषण के दौर में इलेक्ट्रिक वाहन ही भविष्य की असली जरूरत हैं।​शोरूम के संचालक सैफुल आजम ने कंपनी की खूबियों की जानकारी देते हुए बताया कि मैक्सट्रॉन एक पूर्णतः स्वदेशी ब्रांड है, जो भारतीय सड़कों और आम आदमी की ...
रक्सौल बनेगा इंटरनेशनल गेटवे: 2360 मीटर लंबा होगा रनवे, राफेल और बोइंग विमानों की होगी लैंडिंग

रक्सौल बनेगा इंटरनेशनल गेटवे: 2360 मीटर लंबा होगा रनवे, राफेल और बोइंग विमानों की होगी लैंडिंग

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। नागरिक उड्डयन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सामरिक और आर्थिक दृष्टिकोण से यह परियोजना उत्तर बिहार और नेपाल के लिए गेम-चेंजर साबित होगी।​परियोजना की मुख्य विशेषताएं (At a Glance):​विशाल रनवे निर्माण: एयरपोर्ट का नया रनवे 2360 मीटर लंबा होगा। वर्तमान रनवे में करीब 1000 मीटर की अतिरिक्त वृद्धि की जा रही है। यह रनवे तिलावे नदी से500 मीटर पश्चिम में सिसवा गांव तक विस्तारित होगा।​भूमि अधिग्रहण: परियोजना के लिए कुल 139 एकड़ अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।इसके मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भुगतान और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूर्ण होते ही रन वे निर्माण शुरू हो जाएगा।पूर्व की 2...
मुआवजे की दर पर भड़के भूस्वामी, रक्सौल हवाई अड्डा विस्तार के लिए हो रही पैमाइश का भारी विरोध

मुआवजे की दर पर भड़के भूस्वामी, रक्सौल हवाई अड्डा विस्तार के लिए हो रही पैमाइश का भारी विरोध

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल हवाई अड्डे के निर्माण की सुगबुगाहट के बीच भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रशासन और किसानों के बीच ठन गई है। प्रशासन जहां अधिग्रहण की प्रक्रिया और भुगतान की कवायद को तेज करने में जुटा है, वहीं कम मुआवजे और दरों में विसंगति को लेकर स्थानीय भूस्वामियों ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को पैमाइश करने पहुंचे जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को ग्रामीणों के भारी विरोध के कारण बैरंग वापस लौटना पड़ा। ​मुआवजे की दर में अंतर से आक्रोश ​दरअसल, हवाई अड्डा विस्तार के लिए तीसरे चरण में अतिरिक्त रूप से 139 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है।जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के मुताबिक,अधियाचना प्राप्त होने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी कर अधिसूचना जारी कर दी गई है।अब भू स्वामियों को भुगतान की प्रक्रिया होनी है। इस बीच जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विकास कुमार जब टीम के साथ...
रक्सौल: जीत के जश्न के बीच ‘बेतिया राज’ की जमीन का गहराता साया, आशियाने बचाने की गुहार!

रक्सौल: जीत के जश्न के बीच ‘बेतिया राज’ की जमीन का गहराता साया, आशियाने बचाने की गुहार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने दिया भरोसा—मुख्यमंत्री की 'समृद्धि यात्रा' में उठेगा मामला, किसी के साथ नहीं होगा अन्याय बेतिया राज की जमीन पर 'अतिक्रमणकारी' के नोटिस से हड़कंप,रैयतों की चीख पर आश्वासनों का मुलम्मा! ​रक्सौल।(Vor desk)। बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद जहां चारों ओर विजय उत्सव का माहौल है, वहीं गांधी के कर्म भूमि चंपारण के रक्सौल में एक बड़े आबादी क्षेत्र पर 'उजड़ने' का खतरा मंडराने लगा है। बेतिया राज की जमीन को लेकर प्रशासन द्वारा शुरू की गई कानूनी कार्रवाई ने हजारों परिवारों की नींद उड़ा दी है।अब तक सैकड़ों लोगों को नोटिस थमाइ जा चुकी है।इसने लोगों में भारी रोष और असुरक्षा का भाव पैदा कर दिया है।बुधवार को रक्सौल में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान यह दर्द उस वक्त छलक उठा, जब जीत की खुमारी के बीच स्थानीय निवासियों के समूह ने सांसद और विधायक के सामने अपनी व्यथा...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!