Thursday, April 23

बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर रक्सौल में ‘भीम शक्ति संवाद’ का आयोजन: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया माल्यार्पण

रक्सौल।(Vor desk)। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर शहर के कोइरिया टोला स्थित अंबेडकर चौक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित ‘भीम शक्ति संवाद’ कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष ने अंबेडकर मंच के दर्जनों सदस्यों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।

​सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने बाबा साहेब के ओजस्वी विचारों को याद किया और कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जिसे जो पिएगा वही दहाड़ेगा। उन्होंने बताया कि भीम शक्ति संवाद का यह अभियान बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाया जा रहा है ताकि उनके संदेशों को जन-जन तक पहुँचाया जा सके। जिलाध्यक्ष ने बाबा साहेब के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे विश्व की विभिन्न भाषाओं के ज्ञाता थे और उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में स्पष्ट रूप से आपसी भाईचारा, सद्भावना, धर्मनिरपेक्षता, एकता और अखंडता का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण केवल जातिवाद, धर्मवाद और वर्णभेद जैसी कुरीतियों को खत्म करके ही संभव है, जैसा कि बाबा साहेब का सपना था।

उक्त कार्यक्रम में रक्सौल प्रखंड उपाध्यक्ष ईश्वरचंद्र प्रसाद,अम्बेडकर मंच के अध्यक्ष रविंद्र राम, प्रकाश राम, मनोज राम,रवि कुमार,सुरज कुमार, ईश्वर ,आयुष कुमार, अंकित कुमार, महम्द इकराम, आर्यन कुमार, डॉ मनीष कुशवाहा, झुन्नू सिंह, रौशन कुमार, युवराज कुमार,अमन कुमार, सचिन कुमार, सहित अनेकों युवा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!