Saturday, July 25

Author: VorDesk

बेतिया राज की ‘परती’ भूमि पर उगेगी उद्योगों की फसल: रक्सौल और रामगढ़वा के लिए 665 एकड़ का महा-प्लान तैयार

बेतिया राज की ‘परती’ भूमि पर उगेगी उद्योगों की फसल: रक्सौल और रामगढ़वा के लिए 665 एकड़ का महा-प्लान तैयार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​मोतिहारी/रक्सौल/रामगढ़वा।(vor desk)। चंपारण की धरती पर अब बेतिया राज की ऐतिहासिक जमीनें विकास के नए इंजन को रफ्तार देंगी। बिहार की एनडीए सरकार ने नए साल में पूर्वी चंपारण के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने के लिए एक मेगा प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार की है। रामगढ़वा के अहिरौलिया में एक विशाल मेगा फूड पार्क और रक्सौल में इंडस्ट्रियल हब बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) ने बेतिया राज की कुल 665 एकड़ भूमि का भौतिक सत्यापन कर इसका विस्तृत ब्लूप्रिंट राज्य सरकार को भेज दिया है।​रामगढ़वा: अहिरौलिया और दुबौलिया में 560 एकड़ का इंडस्ट्रियल कॉरिडोरइस पूरी योजना का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र रामगढ़वा प्रखंड का अहिरौलिया और दुबौलिया इलाका होगा। यहाँ काठमांडू दिल्ली एशियन हाईवे 42ए से सटे पिपरपाती रोड के दोनों किनारों पर फैली लगभग 560 एकड़ जमीन पर मेगा फूड पार्क ...
रक्सौल नगर परिषद में जन संवाद: कार्यपालक पदाधिकारी ने सुनीं जन-समस्याएं, जल्द ऑनलाइन मिलेंगी सभी नागरिक सेवाएं

रक्सौल नगर परिषद में जन संवाद: कार्यपालक पदाधिकारी ने सुनीं जन-समस्याएं, जल्द ऑनलाइन मिलेंगी सभी नागरिक सेवाएं

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। बिहार सरकार के 'सात निश्चय-3' के अंतर्गत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से सोमवार को रक्सौल नगर परिषद कार्यालय में जन संवाद का आयोजन किया गया। सरकारी दिशा-निर्देशों के आलोक में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने कार्यालय में उपस्थित होकर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना। उन्होंने न केवल लोगों की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ दर्ज किया, बल्कि उनके त्वरित निराकरण के लिए मौके पर ही संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश और परामर्श भी दिए। ​राज्य सरकार की इस नई व्यवस्था के तहत अब प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों के प्रमुखों का अपने कक्ष में उपस्थित रहकर जनता से सीधा संवाद करना अनिवार्य कर दिया गया है। यह नियम ग्राम पंचायत, थाना, अंच...
रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में प्रसूताओं को सिखाए गए शिशु देखभाल के गुर, सुरक्षा किट पाकर खिले माताओं के चेहरे

रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में प्रसूताओं को सिखाए गए शिशु देखभाल के गुर, सुरक्षा किट पाकर खिले माताओं के चेहरे

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। स्थानीय अनुमंडल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष पहल के तहत प्रसव उपरांत भर्ती महिलाओं के लिए जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. स्वाति सपन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा माताओं को 'शिशु सुरक्षा किट' का वितरण किया गया, जिसमें नवजात शिशुओं के लिए बेबी कंबल सहित कई अन्य आवश्यक सामग्रियां शामिल थीं। ​प्रशिक्षण के दौरान डॉ. स्वाति सपन ने प्रसूताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जन्म के शुरुआती दिन शिशु के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत संवेदनशील होते हैं। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए गर्भनाल को साफ और सूखा रखने, प्रत्येक तीन घंटे के अंतराल पर स्तनपान कराने और शिशु को ठंडी हवा से बच...
पर्सा में राजनीतिक भूचाल: प्रदीप यादव और मेयर राजेशमान सिंह की अगुवाई में दर्जनों दिग्गज एमाले में शामिल, मधेस का समीकरण बदला

पर्सा में राजनीतिक भूचाल: प्रदीप यादव और मेयर राजेशमान सिंह की अगुवाई में दर्जनों दिग्गज एमाले में शामिल, मधेस का समीकरण बदला

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज/भक्तपुर।(Vor desk)। नेपाल में आम चुनाव की आहट के बीच मधेस प्रदेश की राजनीति ने एक नया और अप्रत्याशित मोड़ ले लिया है। सीमावर्ती जिले पर्सा के कद्दावर नेता और निवर्तमान सांसद प्रदीप यादव के नेतृत्व में रविवार रात एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के साथ वीरगंज के मेयर राजेशमान सिंह सहित जसपा के कई दिग्गज नेताओं ने नेकपा एमाले का दामन थाम लिया। इस सामूहिक दल-बदल को पर्सा की राजनीति में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। ​भक्तपुर के गुंडू स्थित एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के निजी निवास पर आयोजित एक भव्य स्वागत समारोह में इन नेताओं ने एमाले की सदस्यता ग्रहण की। स्वयं अध्यक्ष ओली ने पूर्व मंत्री प्रदीप यादव, जसपा के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद इस्तियाक राई, वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह, पूर्व प्रदेश सभा सदस्य जन्नत अंसारी और जिला समन्वय समिति के प्रमुख अजय ...
नेपाल में चुनाव की रणभेरी: रविवार आधी रात से लागू हुई आचार संहिता, 5 मार्च को मतदान

नेपाल में चुनाव की रणभेरी: रविवार आधी रात से लागू हुई आचार संहिता, 5 मार्च को मतदान

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए निर्वाचन आयोग ने आगामी प्रतिनिधि सभा चुनाव की तारीखों और नियमों की औपचारिक घोषणा कर दी है। देश में 5 मार्च 2026 को होने वाले इस ऐतिहासिक आम चुनाव के लिए रविवार आधी रात से 'निर्वाचन आचार संहिता' प्रभावी हो गई है। जेनजी आंदोलन' के बाद की राजनीतिक परिस्थितियों में होने वाला यह चुनाव नेपाल के भविष्य के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। ​निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव को पूरी तरह स्वच्छ, स्वतंत्र और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं। कार्यवाहक प्रमुख निर्वाचन आयुक्त रामप्रसाद भंडारी ने सोमवार को राष्ट्र के नाम जारी अपील में सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्...
भारतीय बाजार में सोना-चांदी की ऐतिहासिक चमक: विशेषज्ञ राम पुकार गुप्ता ने ईटीएफ निवेश को बताया स्मार्ट विकल्प

भारतीय बाजार में सोना-चांदी की ऐतिहासिक चमक: विशेषज्ञ राम पुकार गुप्ता ने ईटीएफ निवेश को बताया स्मार्ट विकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​मुंबई/दिल्ली/रक्सौल।(Vor desk)। भारतीय सर्राफा बाजार में इन दिनों सोना और चांदी निवेश के सबसे आकर्षक केंद्र बने हुए हैं। परंपरा और सुरक्षा के प्रतीक माने जाने वाले सोने के साथ-साथ चांदी ने भी हाल ही में 3 लाख रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर को पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बाजार के इस बदलते मिजाज पर शेयर मार्केट विशेषज्ञ राम पुकार गुप्ता का कहना है कि कीमतों में यह उछाल महज एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह भविष्य की नई आर्थिक संभावनाओं की ओर स्पष्ट संकेत कर रहा है। ​राम पुकार गुप्ता के विश्लेषण के अनुसार, आर्थिक अनिश्चितता के दौर में सोना हमेशा से निवेशकों के लिए भरोसेमंद और स्थिर साथी रहा है। वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में आई हालिया तेजी के पीछे औद्योगिक मांग की बड़ी भूमिका है। सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों के निर्माण में चांदी का उपयोग लगातार...
रक्सौल में करेंसी एक्सचेंज सेंटर खोलने की उठी मांग: पीएमओ ने स्वीकार किया प्रतिवेदन, व्यापारियों और पर्यटकों को मिलेगी राहत

रक्सौल में करेंसी एक्सचेंज सेंटर खोलने की उठी मांग: पीएमओ ने स्वीकार किया प्रतिवेदन, व्यापारियों और पर्यटकों को मिलेगी राहत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व के शहर रक्सौल में एक आधिकारिक करेंसी एक्सचेंज सेंटर (मुद्रा विनिमय केंद्र) स्थापित करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इस संबंध में प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को भेजे गए एक विस्तृत प्रतिवेदन को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत स्वीकार कर लिया गया है। इस पहल का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में मुद्रा विनिमय की समस्याओं को दूर कर व्यापार को स्थिरता प्रदान करना है। ​अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और व्यापार पर असर डॉ. शलभ ने अपने प्रतिवेदन में उल्लेख किया है कि रक्सौल देश का दूसरा सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट (ICP) होने के साथ-साथ हजारों विदेशी पर्यटकों की आवाजाही का प्रमुख केंद्र है। यहां भारतीय स्टेट बैंक, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीयकृत बैं...
रक्सौल ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य को लेकर बिजली कटौती का 21जनवरी से28जनवरी तक का शेड्यूल जारी, कई इलाकों में 9 घंटे तक बाधित रहेगी आपूर्ति

रक्सौल ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य को लेकर बिजली कटौती का 21जनवरी से28जनवरी तक का शेड्यूल जारी, कई इलाकों में 9 घंटे तक बाधित रहेगी आपूर्ति

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। रक्सौल स्थित 132/33 केवी ग्रिड सबस्टेशन में आवश्यक शीतकालीन रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते विभाग ने बिजली आपूर्ति बाधित रहने का विस्तृत शेड्यूल जारी किया है। सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने बताया कि ग्रिड में होने वाले इस तकनीकी सुधार कार्य के कारण अलग-अलग फीडरों से जुड़े इलाकों की बिजली विभिन्न तिथियों पर बंद रहेगी। ​विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सबसे लंबी कटौती 28 जनवरी को रक्सौल फीडर में होगी, जहाँ सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक यानी कुल 9 घंटे आपूर्ति ठप रहेगी। इसी प्रकार, 21 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक अमोदेई और पलनवा फीडर की बिजली गुल रहेगी। 25 जनवरी को अमोदेई और पलनवा फीडर में ही सुबह 9:00 से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली...
मैराथन दौड़ में एस.ए.वी. स्कूल के धावकों का दबदबा, दस में से छह पदकों पर जमाया कब्जा

मैराथन दौड़ में एस.ए.वी. स्कूल के धावकों का दबदबा, दस में से छह पदकों पर जमाया कब्जा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। आईसीपी (एकीकृत जांच चौकी) परिसर में आयोजित ढाई किलोमीटर की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में एस.ए.वी. स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जीत का परचम लहराया है। 17 जनवरी को संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था, जिसमें एस.ए.वी. के धावकों ने कुल दस पदकों में से छह पर अपना नाम दर्ज कराया। ​छात्र वर्ग की श्रेणी में विद्यालय के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रतिभा दिखाते हुए शीर्ष पांच में से चार स्थानों पर कब्जा किया। इसमें रेहान फैज (पिता- मेराज अहमद) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि साहिद हवारी (पिता- हेसाबुल्लाह अंसारी) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में गौरव कुमार (पिता- मनोज महतो) चौथे और जटाशंकर कुमार (पिता- रामपुकार महतो) पांचवें स्थान पर रहे। ​छात्राओं की श्रेणी में भी विद...
रक्सौल में सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज: डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, 24 जनवरी तक करना होगा विसर्जन

रक्सौल में सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज: डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, 24 जनवरी तक करना होगा विसर्जन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने के लिए रक्सौल थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एसडीएम मनीष कुमार और एसडीपीओ मनीष आनंद के संयुक्त नेतृत्व में हुई इस बैठक में पूजा आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उत्सव के दौरान किसी भी परिस्थिति में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी और इसका उल्लंघन करने पर डीजे को जब्त कर लिया जाएगा। ​बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम मनीष कुमार ने सभी पूजा समितियों को निर्देशित किया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस होने के कारण सुरक्षा और मर्यादा को ध्यान में रखते हुए हर हाल में 24 जनवरी तक प्रतिमा विसर्जन का कार्य पूरा कर लिया जाए। उन्होंने पूजा समि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!