Saturday, July 25

Author: VorDesk

​रक्सौल स्टेशन से धराया गुजरात की जेल से फरार कैदी, चार साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

​रक्सौल स्टेशन से धराया गुजरात की जेल से फरार कैदी, चार साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​STF पटना की सूचना पर रेल पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या 2-3 से दबोचा, सूरत की क्राइम ब्रांच टीम को सौंपा गया​रक्सौल ।(Vor desk)।बिहार की रक्सौल रेल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुजरात की लाजपोर सेंट्रल जेल (सूरत) से पिछले चार वर्षों से फरार चल रहे एक शातिर कैदी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कैदी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला अंतर्गत गुलहरिया थाना क्षेत्र के अमुआ निवासी इस्तियाक हुसैन इस्लाम हुसैन सिद्दीकी (40 वर्ष) के रूप में हुई है।​पैरोल पर बाहर आकर हो गया था फरार​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैदी संख्या-1831 इस्तियाक हुसैन करीब 4 साल पहले गुजरात की जेल से 21 दिनों की पैरोल पर बाहर निकला था। पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद वह जेल वापस नहीं लौटा और फरार हो गया था, जिसके बाद से गुजरात पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।​STF पटना की सटीक सूचना पर कार्रवाई​इस माम...
रक्सौल एयरपोर्ट: मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के तहत भूमि अधिग्रहण में आई तेजी, मुआवजा भुगतान शुरू

रक्सौल एयरपोर्ट: मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के तहत भूमि अधिग्रहण में आई तेजी, मुआवजा भुगतान शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​डीजीसीए और एएआई को बाधाएं हटाने के लिए भेजा गया अनुरोध; रैयतों को नोटिस जारी, जल्द भरेगी उड़ान ​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल एयरपोर्ट के विस्तार की वर्षों पुरानी प्रतीक्षा अब समाप्त होने की ओर है। मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के अंतर्गत इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रशासन ने भू-अर्जन के एवज में रैयतों को मुआवजा भुगतान करने की कार्रवाई युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दी है, जिससे क्षेत्र के विकास को नए पंख मिलने की उम्मीद जगी है। ​आपत्तियों का निपटारा और अवार्ड की घोषणा ​अनुमंडल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, भूमि अधिग्रहण हेतु अधिघोषणा के प्रकाशन के बाद प्राप्त हुई सभी आपत्तियों का विधिवत निराकरण सफलतापूर्वक कर लिया गया है। अवार्ड (मुआवजा राशि) की घोषणा के उपरांत अब संबंधित भू-स्वामियों को...
मिशन रक्सौल: 26 जनवरी से बदलेगी शहर की तस्वीर, लक्ष्मीपुर बस स्टैंड से खुलेगी बसें,जाम से मुक्ति के लिए बसों के शहर प्रवेश पर लगेगी रोक!

मिशन रक्सौल: 26 जनवरी से बदलेगी शहर की तस्वीर, लक्ष्मीपुर बस स्टैंड से खुलेगी बसें,जाम से मुक्ति के लिए बसों के शहर प्रवेश पर लगेगी रोक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​प्रशासन और चैंबर ऑफ कॉमर्स की महाबैठक में बनी सहमति; नहर किनारे बनेगा रिवर फ्रंट पार्क​रक्सौल।(Vor desk)।अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित प्रमुख व्यापारिक शहर रक्सौल की बुनियादी समस्याओं के समाधान और इसके सर्वांगीण विकास को लेकर बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रशासन और रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बीच शहर की सूरत बदलने पर व्यापक सहमति बनी। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 26 जनवरी को लक्ष्मीपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए बस स्टैंड का भव्य उद्घाटन किया जाएगा,शहर में जाम से निजात के लिए कारगर पहल होगी। ​जाम और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान ​बैठक में मौजूद अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक (SDPO) मनीष आनंद, कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार और रक्सौल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार की उपस्थिति ...
मेधावी छात्र की खामोश मौत: दरोगा बनने का सपना संजोए युवक ने फंदे से लटककर दी जान

मेधावी छात्र की खामोश मौत: दरोगा बनने का सपना संजोए युवक ने फंदे से लटककर दी जान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल के आश्रम रोड की घटना; SSB जवान के पुत्र ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रेम-प्रसंग का अंदेशा ​रक्सौल।(Vor desk)।शहर के वार्ड नंबर 9, आश्रम रोड में बुधवार को उस समय मातम पसर गया, जब दरोगा भर्ती की तैयारी कर रहे एक मेधावी युवक का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान परमेश्वर प्रसाद गुप्ता के 27 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। अजय घर पर अपने छोटे भाई के साथ रह रहा था, जबकि उसके पिता वर्तमान में असम के गुवाहाटी में तैनात हैं और मां मुन्नी देवी भी एक माह पूर्व पति के पास गई हुई थीं। ​खिड़की से झांका तो उड़े होश ​परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह जब अजय के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, तो उसके छोटे भाई और चाचा को अनहोनी की आशंका हुई। जब खिड़की से झांककर देखा गया, तो अजय का शव पंखे से झूल रहा था। शोर मचने पर आसपास के लोग जु...
मानवता की मिसाल: रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद ने पेश की कर्तव्यपरायणता, घायल युवक के लिए बने ‘जीवनदाता’

मानवता की मिसाल: रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद ने पेश की कर्तव्यपरायणता, घायल युवक के लिए बने ‘जीवनदाता’

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​स्वयं की गाड़ी से घायल को पहुँचाया अस्पताल; राहगीर बने रहे तमाशबीन, अधिकारी ने बढ़ाया हाथ ​आदापुर (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर-रक्सौल मुख्य पथ पर मानवता को गौरवान्वित करने वाला एक मामला सामने आया है। जहाँ एक तरफ सड़क हादसे के बाद लोग मदद करने के बजाय कतराते नजर आए, वहीं रक्सौल एसडीपीओ (SDPO) मनीष आनंद ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सड़क किनारे तड़प रहे एक युवक की जान बचाई। अधिकारी ने न केवल अपना काफिला रोका, बल्कि प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना घायल को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुँचाकर भर्ती कराया। ​भीषण हादसे के बाद अचेत पड़ा था सानू ​जानकारी के अनुसार, आदापुर थाना क्षेत्र के अररा गांव निवासी सुनील पासवान का 27 वर्षीय पुत्र सानू कुमार बीती रात करीब 8 बजे बाइक दुर्घटना का शिकार हो गया था। कचूरबारी और बरवा के बीच नहर पथ पर वह लहूलुहान और अचेत अवस्था में पड़...
रक्सौल में धूमधाम से मनाई जाएगी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती, राजद ने कसी कमर

रक्सौल में धूमधाम से मनाई जाएगी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती, राजद ने कसी कमर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। आगामी 24 जनवरी को रक्सौल के मेन रोड स्थित कर्पूरी आश्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। दोपहर 01:00 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव करेंगे। ​इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रक्सौल विधानसभा के महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी सह वरिष्ठ नेता श्याम बिहारी प्रसाद शामिल होंगे, जो जननायक के आदर्शों और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने और अतिथियों के अभिनंदन के लिए युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष अरमान आलम, अनुसूचित जाति प्रखंड अध्यक्ष दिनेश राम, अतिपिछड़ा प्रखंड अध्यक्ष नीतेश गुप्ता और अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष हसीबुर रहमान मुख्य स्वागतकर्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। ​रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के राजद नेता प्रम...
चंपारण के लाल का कमाल: गणतंत्र दिवस परेड के लिए अंकित गुप्ता को रक्षा मंत्रालय का बुलावा, नेशनल क्विज में लहराया परचम

चंपारण के लाल का कमाल: गणतंत्र दिवस परेड के लिए अंकित गुप्ता को रक्षा मंत्रालय का बुलावा, नेशनल क्विज में लहराया परचम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। सरहंदी शहर रक्सौल के लिए यह गौरव का क्षण है। पूर्वी चंपारण के छौडादानो प्रखंड के नरकटिया बाजार निवासी अंकित गुप्ता को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। अंकित ने भारत सरकार के MyGov Platform द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता में देश भर के हजारों प्रतिभागियों को पछाड़कर यह स्थान हासिल किया है। ​सवा लाख प्रतिभागियों के बीच बनाई जगह बता दें कि 'आत्मनिर्भर भारत मिशन', 'वंदे मातरम् के 150 वर्ष', 'भारत का अंतरिक्ष अभियान' और 'खेल उपलब्धियों' जैसे विषयों पर आधारित यह प्रतियोगिता 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इस कड़ी स्पर्धा में देश भर से कुल 1,23,045 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। रक्षा मंत्रालय ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ...
मैत्री पुल पर शान से लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा: रक्सौल सीमा का बदलेगा स्वरूप, अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

मैत्री पुल पर शान से लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा: रक्सौल सीमा का बदलेगा स्वरूप, अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय मैत्री पुल अब एक नए और गौरवशाली स्वरूप में नजर आएगा। नगर परिषद रक्सौल द्वारा सीमा पर 100 फीट ऊंचा विशाल राष्ट्र ध्वज स्थापित करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मनीष कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार और अंचलाधिकारी शेखर राज ने संयुक्त रूप से भारतीय कस्टम कार्यालय के समीप चल रहे निर्माण कार्य का भौतिक निरीक्षण किया। ​बोर्ड के प्रस्ताव पर हो रहा ऐतिहासिक कार्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि नगर परिषद की सामान्य बोर्ड की बैठक में मैत्री पुल के पास विशाल राष्ट्रीय ध्वज लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ था। इसी निर्णय के आलोक में अब 100 फीट ऊंचे ध्वज की स्थापना की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परियोजना का उद्देश्य न केवल राष...
श्रद्धांजलि सभा: दिवंगत अंबिका पासवान के व्यक्तित्व को दिग्गजों ने किया नमन,श्रद्धार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे दिग्गज!

श्रद्धांजलि सभा: दिवंगत अंबिका पासवान के व्यक्तित्व को दिग्गजों ने किया नमन,श्रद्धार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे दिग्गज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राष्ट्रीय गाँधी के प्रधानाध्यापक मुनेश राम के पूज्य पिता एवं आदापुर के हिंदुस्तान पत्रकार रितेश राज के दादाजी अम्बिका पासवान के श्रद्धार्पण कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, चिकित्सकों और पत्रकारों की भारी उपस्थिति रही। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके कृतित्व व व्यक्तित्व को नमन किया।श्रद्धार्पण कार्यक्रम में पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सिकटा के बीडीओ अजीत कुमार रौशन,सीमा जागरण मंच के स्टेट कॉर्डिनेटर महेश कुमार अग्रवाल, समाजसेवी नुरुल्लाह खान, ग्रामीण बैंक के पूर्व एरिया मैनेजर महेंद्र ठाकुर, पूर्व वार्ड पार्षद प्रेमचन्द कुशवाहा, वरिष्ठ पत्रकार मनीष सिंह, दीपक अग्निरथ, नवीन कुमार सिंह, राजेश केशरीवाल, अभिषेक कुमार ...
रक्सौल की सड़कों को मिलेगा ‘दमघोंटू जाम’ से छुटकारा: लक्ष्मीपुर में बनेगा नया बस स्टैंड, गणतंत्र दिवस पर होगा उद्घाटन!

रक्सौल की सड़कों को मिलेगा ‘दमघोंटू जाम’ से छुटकारा: लक्ष्मीपुर में बनेगा नया बस स्टैंड, गणतंत्र दिवस पर होगा उद्घाटन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शहर को दशकों पुरानी जाम की समस्या से स्थायी मुक्ति दिलाने के लिए नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन की योजना अब धरातल पर उतरने को तैयार है। रक्सौल के मुख्य बाजार से हटाकर अब बस स्टैंड को शहर के बाहरी इलाके लक्ष्मीपुर में स्थानांतरित किया जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने निर्माणाधीन बस स्टैंड का सघन निरीक्षण कर अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया। ​विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने निरीक्षण के दौरान कहा कि रक्सौल शहर की सड़कों पर बसों और भारी वाहनों के अनियंत्रित जमावड़े के कारण आम नागरिकों और व्यापारियों को हर दिन भीषण जाम की अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ता था। उन्होंने लक्ष्मीपुर बस स्टैंड के निर्माण को एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे शहर के भीतर यातायात का दबाव लगभग समाप्त हो जाएगा। उन्होंने पुष्टि की कि बस स्टैंड निर्माण की सभी तकनीकी और...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!