वीरगंज में ‘कयामत की रात’: विकास के नाम पर उजाड़े जा रहे आशियाने, कल सुबह 13 डोजर एक साथ बरसाएंगे कहर
वीरगंज।(Vor desk)। 18 April 2026
नेपाल के प्रवेश द्वार वीरगंज के लिए आज की रात 'कयामत की रात' जैसी है। पिछले 13 वर्षों से रुका हुआ मेनरोड विस्तार का काम कल रविवार की सुबह से हकीकत बनने जा रहा है। जिला प्रशासन और सड़क डिभिजन कार्यालय हेटौंडा के निर्णय के बाद, कल सुबह 4:30 बजे से गण्डक चौक से लेकर मैत्री पुल (शंकराचार्य गेट) तक के 50 मीटर (दाएं-बाएं 25-25 मीटर) के दायरे में आने वाले सभी निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए 13 डोजर एक साथ मैदान में उतरेंगे।
सिसकियां, शोर और सड़कों पर बिखरा सामान
शहर में लगातार हो रही माइकिंग ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। वीरगंज के आदर्शनगर, माईस्थान, घण्टाघर और बिर्ता क्षेत्र में हृदय विदारक दृश्य देखने को मिल रहे हैं। लोग भारी मन से अपने ही हाथों से अपने सपनों के घर और आजीविका के केंद्र (दुकानें) खाली कर रहे हैं।
भारी छूट की...









