रक्सौल में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक लहूलुहान, हालत नाजुक
रक्सौल।(Vor desk)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नरीर गिर चौक के समीप हुई, जहाँ विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घायल युवक की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी कलीम अंसारी के पुत्र इजाजुल हक के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गया और उसकी बाइक के परखच्चे उड़ गए।इजाजुल बेतिया जा रहे थे,तभी यह हादसा हुआ।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए रामगढ़वा पुलिस को सूचित किया और राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर व बाइक को अपने कब्जे में लिया। घायल इजाजुल हक को तत्काल रक्सौल स्थित एसआरपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर...









