रक्सौल नगर परिषद बोर्ड की बैठक: 100 फीट ऊंचा तिरंगा और डिजिटल साइनेज से संवरेगा शहर, बॉर्डर के सौंदर्यीकरण पर मुहर
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित नगर परिषद के प्रशासनिक भवन के सभागार में शनिवार को सामान्य बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता और कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के संचालन में संपन्न हुई इस बैठक में वर्ष 2026 के पहले माह में शहर के विकास और सौंदर्यीकरण का खाका खींचा गया। बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही की संपुष्टि के साथ हुई, जिसके बाद मुख्य एजेंडा 'शहर के कायाकल्प' पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया, जहाँ अब 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण उपरांत विशेष सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि भारतीय कस्टम से लेकर बाटा चौक और पंकज चौक तक विशेष सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही पूरे शहर में आधुनिक ड...









