Thursday, April 23

आदापुर :अपराधियों ने किराना व्यवसायी को गोली मारी, लाखों की लूट की सूचना के बाद पुलिस जांच शुरू

आदापुर।(Vor desk)।
आदापुर में बुधवार की शाम अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी को गोली मारकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना करीब शाम 6:15 बजे योगी बाबा मठ के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आदापुर प्रखंड के श्याम पुर बाजार निवासी किराना व्यवसायी विजय कुमार गुप्ता बॉर्डर से लगे लाला छपरा स्थित अपनी होलसेल दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान औरैया स्थित पुराने राइस मिल के पास मंदिर के नजदीक घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया।
बताया जा रहा है कि लूट के दौरान व्यवसायी और अपराधियों के बीच नोकझोंक हुई, जिसके बाद बदमाशों ने गोली चला दी। गोली लगने से विजय कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अपराधी उनके झोले से करीब 5 से 6 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए,हालाकि,इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है।।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यवसायी को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया गया।
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से एक बाइक बरामद की गई है, जिसे अपराधियों की बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और फरार बदमाशों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!