Thursday, April 23

रक्सौल:विजयोत्सव पर वीर कुंवर सिंह को नमन, शौर्य गाथा पर चर्चा


रक्सौल।(Vor desk)।भारत विकास परिषद, शाखा रक्सौल द्वारा कोईरिया टोला स्थित शिवनारायण निवास में 1857 के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह का 168वां विजयोत्सव श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, ‘वंदे मातरम्’ गायन तथा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुई।
कार्यक्रम का संयोजन संस्कार संयोजक नीतेश कुमार सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने की। अपने संबोधन में रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की आयु में अंग्रेजों के खिलाफ लड़कर अदम्य साहस का परिचय दिया और उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
सचिव नरेश कुमार व नीतेश कुमार सिंह ने कहा कि उनका शौर्य व राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके जीवन प्रसंग साझा कर श्रद्धांजलि दी।
मौके पर सुनील कुमार, सुरेश धानोठिया, उमेश सिकारिया, अजय कुमार, विजय कुमार साह, विनोद कुमार (नारियल गद्दी), दिनेश प्रसाद, जीतेन्द्र चौरसिया, प्रशांत कुमार व मनोज कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। जानकारी सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!