Thursday, April 23

रक्सौल सीमा पर मानव तस्करी की साजिश नाकाम: प्रेम जाल में फंसाकर नेपाल ले जाई जा रही नाबालिग रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार

रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (47वीं वाहिनी) और स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक नाबालिग लड़की को तस्करों के चंगुल से छुड़ा लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि निवासी साहिल अंसारी के रूप में हुई है, जो शादी का झांसा देकर नाबालिग को सीमा पार ले गया था।

​जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने लड़की को पहले नेपाल में छिपाकर रखा और फिर उसे वहां से अहमदाबाद ले जाने की फिराक में था। संदेह होने पर एसएसबी और ‘स्वच्छ रक्सौल’, ‘प्रयास’ व ‘जन जागरण’ जैसी संस्थाओं ने काउंसलिंग की, जिसमें लड़की ने पूरी सच्चाई उगल दी।पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने 20 अप्रैल को ही हरसिद्धि थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। फिलहाल आरोपी को हरैया पुलिस के हवाले कर दिया गया है।थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान का कहना है कि जांच और अग्रतर कारवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!