पलनवा में बड़ी वारदात नाकाम: ग्रामीणों ने खदेड़ा तो बंदूक और बोलेरो छोड़ भागे अपराधी
पलनवा। (vor desk)। जिले के पलनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौना तपसी पंचायत के बबुईंया चौक पर अपराधियों की एक बड़ी साजिश उस समय विफल हो गई जब स्थानीय लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए उन्हें चुनौती दी। पुलिस की त्वरित घेराबंदी और जनता की सक्रियता के कारण अपराधी एक लोडेड बंदूक, जिंदा कारतूस और अपनी बोलेरो गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। इस साहसी प्रयास से क्षेत्र में एक बड़ी घटना टल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब बबुईंया निवासी दिनेश सिंह और रौशन सिंह चौक पर स्थित एक सैलून में बाल कटवा रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 5-6 हथियारबंद अपराधियों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से बाजार में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन मौके पर मौजूद भीड़ ने हिम्मत दिखाते हुए अपराधियों का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों के बढ़ते दबाव और पुलिस क...









