Tuesday, April 28

विद्युत समस्या संबंधी20 शिकायतों का निवारण,डिफॉल्टरों के खिलाफ होगी नीलाम पत्र दायर

रक्सौल।(Vor desk)।

ऊर्जा विभाग के निर्देश पर उपभोक्ताओं के सुविधा के मध्येनजर सोमवार को  रक्सौल डिवीजन के सभी विद्युत अभियंता कार्यालयों में विशेष ‘समाधान शिविर’ का आयोजन हुआ। इस आयोजित शिविर में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 20 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी और त्वरित सेवा देना है। इसके लिए प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को कार्यालयों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में गलत बिजली बिल में सुधार और स्मार्ट प्रीपेड मीटर की तकनीकी खराबी। झुके हुए पोल, ढीले तार, लो-वोल्टेज और खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत। खेती के लिए नए कनेक्शन, नाम परिवर्तन और पीएम सूर्यघर योजना की विस्तृत जानकारियां दी जा रही है। कार्यपालक अभियंता ने स्पष्ट किया कि शिविर में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता दी जाएगी और अधिकतम 72 घंटे के भीतर उनका स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि उपभोक्ता शिविर में आते समय अपने साथ पुराना बिजली बिल, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लाएं।सोमवार के शिविर में विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त शिकायतों में आदापुर में 9, बनकटवा में 3,

छौड़ादानो में 24, घोड़ासहन में 5, रामगढ़वा में 12, रक्सौल में 10 व सुगौली में 13 यानी कुल  शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें अनेकों शिकायतों का निष्पादन ऑन द स्पॉट हुआ। विभाग ने उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी दी है कि अप्रैल का महीना बकाया जमा करने और सुधार का आखिरी मौका है। यदि इस माह बिजली बिल का भुगतान या त्रुटि सुधार नहीं कराया गया, तो मई महीने से विशेष अभियान चलाकर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। साथ ही, बड़े डिफॉल्टरों के खिलाफ नीलाम पत्र वाद की कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!