
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के कौड़िहार चौक स्थित बॉर्डर रोड पर सेंट्रल बैंक के बगल में एक निजी होम्योपैथिक क्लिनिक का उद्घाटन सिकटा के पूर्व विधायक एवं मुख्य अतिथि कामरेड वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नेपाल के नेकपा एमाले बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभू साह उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में डॉ. गौतम कुमार, अंबेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम, समाजसेवी नुरूल्लाह खान, शिक्षक विजय कुमार, राजद नेता कपिलदेव प्रसाद, केसीटीसी कॉलेज के प्राचार्य जिच्छु पासवान, सुनील कुमार, पप्पू आलम, सुरेंद्र द्विवेदी, राजेंद्र यादव, प्रेम गुप्ता, दीपक अग्निरथ तथा नरेश पटेल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने डॉ. गौतम कुमार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सा का पेशा समाज सेवा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि सस्ती और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था से गरीब-गुरबों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वहारा वर्ग को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को सटीक और प्रभावी बताते हुए कहा कि इससे कई प्रकार की बीमारियों का कम खर्च में बेहतर इलाज संभव है।
समाजसेवी मुनेश राम एवं नुरूल्लाह खान ने कहा कि डॉ. गौतम कुमार एक सुलझे हुए व्यक्तित्व के धनी हैं और उनकी चिकित्सा कला विभिन्न प्रकार के रोगों के इलाज में कारगर साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वे होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में समाज को बेहतर सेवा देंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए डॉ. गौतम कुमार ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य हमेशा गरीब, गुरबा और वंचित वर्ग के लोगों की सेवा करना रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी चिकित्सा व्यवस्था छोड़कर निजी तौर पर लोगों की सेवा के लिए इस क्लिनिक की शुरुआत की गई है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के पीड़ित और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर इलाज पहुंच सके।
