
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा स्थित शिवशक्ति इंडस्ट्रीज प्रा.लिमिटेड(न्यूट्रिनो) का वार्षिकोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया, जिसमें चम्पारण सहित नेपाल के लगभग 150 डीलर्स एवं फॉर्मर्स सम्मिलित हुए। कंपनी द्वारा सभी लोगों को गिफ्ट हैंपर के रूप यूनिवर्सल इलेक्ट्रिक कूकर, एग बॉयलर, टिकॉस्टर, डायरी, पेन,पैड, चाभी रिंग एवं टी-शर्ट आदि देकर सम्मानित किया। वही बेहतर प्रदर्शन करने वाले फार्मरों एवं डिलर्स को गिफ्ट हैंपर के साथ साथ सोने के सिक्के व मोमेंटो देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि शिव शक्ति इंडस्ट्रीज प्रा.लि. (न्यूट्रिनो) ब्रांड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एवं चेयरमैन के दिशा-निर्देशन में संजय गुप्ता कंपनी को काफी आगे ले गए हैं, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कंपनी से काफी लोग जुड़े हैं, जो एक विशेष उपलब्धि है। इस दौरान कंपनी के बारहवें वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि बड़े ही दुःख की बात है कि हमारे पास संसाधन होते हुए भी अन्यत्र राज्यों से चिकेन की आयात चंपारण में करते हैं, जबकि जरूरी है कि हमारे यहां इसकी फार्मिंग हो और हम इसका निर्यात करें और खुद के लिए उपज करें, जबकि फीड यहां से बाहर राज्यों में जाता है। भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल मझरिया स्थित मुर्गी दाना उत्पादक शिव शक्ति इंडस्ट्रीज पूरे चम्पारण में अकेला हैं, जहां से 45 प्रतिशत उत्तरप्रदेश, 25 प्रतिशत झारखंड एवं इसके अलावा बंगाल के कुछ क्षेत्रों के साथ पूरे बिहार में जाता है। अगर गुणवत्ता की बात करें तो कई सारी कंपनिया लगभग 6 ब्रांड बनाते हैं और हमारी कंपनी सिंगल ब्रांड की उत्पादन करती है, जो हर मौसम के लिए अनुकूल है। आश्चर्य की बात तो ये है कि चिकेन का चारा हमलोग यहां से भेजते हैं और चिकेन उधर से आता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है, अभी वहां तक पहुंचे नहीं है, परंतु अपनी जिम्मेवारी को पूर्ण करने हेतु प्रयासरत है। कंपनी को देश की सबसे बड़ी कंपनी के रूप में पहचान दिलाना उनका उद्देश्य है।



वहीं मुख्य अतिथि एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक सह प्रख्यात सर्जन डॉ.सुजीत कुमार ने बताया कि कंपनी फॉर्मर मीट का आयोजन कर सभी को एक परिवार के रूप में अपनाते हुए मान-सम्मान के साथ साथ रोजगार मुहैया कराने का हरसंभव प्रयास करती है। कंपनी के डाक्टर इकराम बताया कि शिवशक्ति इंडस्ट्रीज के पास खुद के डॉक्टर हैं, जो फार्मरों के यहां नियमित विजिट कर फार्मिंग के बेहतर तरीकों से परिपूर्ण कराते हुए व्यापार वृद्धि के गुण से अवगत करते हैं। वही पड़ोसी देश नेपाल के प्रमुख डीलर्स पवन सर्राफ, बृजेश चौरसिया को श्री गुप्ता ने सम्मानित किया। वही गोल्ड कॉइन पाने वालों में मलाही के परमीत पांडे, सरिसवा बाजार के आशिक अंसारी, पिपरपाति हसनतारा खातून एवं मोहनी मंडल के कमल कुमार शामिल हैं। मौके पर कंपनी के सभी सहकर्मी एवं समर्पण स्वयंसेवी संस्था के सेवकगण आदि मौजूद रहे।
