मनचलों के बुरी नजर से बचने और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हर लड़कियों के लिए कराटे जरूरी!
रक्सौल।(vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लड़कियों को आत्मरक्षार्थ कराटे सिखाने के लिए आयोजित दस दिवसीय शिविर में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं का मनोबल बढ़ाने के लिए शहर की महिला समाजिक कार्यकर्ता आगे आ रही हैं।शनिवार को स्थानीय हजारीमल हाई स्कूल प्रांगण में छात्राओं को "मिशन साहसी" कार्यक्रम के तहत आत्मसुरक्षा हेतु दिए जा रहे सात दिवसीय ट्रेनिंग का आज पाचवा दिन था।जिसमें कपड़ा बैंक की निदेशिका ज्योति राज एवं शारदा कला केंद्र की संचालिका सह बीरगंज लायन्स क्लब की सचिव शिखा रंजन तथा कार्यक्रम प्रमुख अनुष्का कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर ज्योति राज व शिखा रंजन ने एक स्वर में कहा कि बेटियां किसी से कम नही हैं।चाहे घर चलाना हो या सीमा पर जंग लड़नी हो।वे किसी से कम नही।उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में लड़कियों ने सफलता का परचम लहराया है।लेकिन,उ...




