Saturday, July 25

Author: VorDesk

रक्सौल में बेतिया राज की जमीन को लेकर हड़कंप: प्रशासन ने थमाया करोड़ों की ‘सलामी’ का नोटिस, आंदोलन की तैयारी

रक्सौल में बेतिया राज की जमीन को लेकर हड़कंप: प्रशासन ने थमाया करोड़ों की ‘सलामी’ का नोटिस, आंदोलन की तैयारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित प्रमुख व्यापारिक शहर रक्सौल इस वक्त एक बड़े प्रशासनिक और सामाजिक संकट के मुहाने पर खड़ा है। बेतिया राज की 'खास महल' भूमि को लेकर जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई नोटिस प्रक्रिया ने पूरे शहर में बेचैनी पैदा कर दी है। प्रशासन ने सैकड़ों वर्षों से बसे परिवारों और व्यापारियों को 'अतिचारी' (अवैध कब्जाधारी) करार देते हुए उन्हें जमीन खाली करने या फिर करोड़ों की भारी-भरकम राशि चुकाकर नई लीज लेने का अल्टीमेटम दिया है। ​अतिचारी घोषित होने से आक्रोश, पुश्तों से रह रहे परिवारों पर दबावशहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों लोगों को मिले इस नोटिस ने उन परिवारों की नींद उड़ा दी है, जो यहाँ अपनी कई पीढ़ियों से रह रहे हैं।प्रशासन लगातार नोटिस थमा रही है,जिन्हें नोटिस मिला है उनकी नींद हराम हो गई है। प्रशासन का तर्क है कि बिना वैध पट्टा (लीज)...
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी चेतावनी: फरवरी मध्य तक ई-केवाईसी न कराने पर सूची से कटेगा नाम

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी चेतावनी: फरवरी मध्य तक ई-केवाईसी न कराने पर सूची से कटेगा नाम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक के बाद अब प्रशासन ने राशन कार्ड धारकों के लिए कड़ा रुख अपना लिया है। पटना में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान यह बात सामने आई कि बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं कराया है, जिसे विभाग ने गंभीरता से लिया है। इस स्थिति को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने स्थानीय आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की और निर्देश दिया कि क्षेत्र के सभी राशन कार्ड धारकों का ई-केवाईसी कार्य युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए। ​प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि फरवरी के मध्य तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पूरा करना अनिवार्य है। इसके लिए प्रखंड स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रहे। अधिकारियों को सख्त लहजे में हिदायत दी गई है क...
रक्सौल: भारत-नेपाल की ‘लाइफलाइन’ पर विधायक का एक्शन,  कोइरिया टोला पुल पर मिट्टी भरा कर सुचारु कराया आवागमन!

रक्सौल: भारत-नेपाल की ‘लाइफलाइन’ पर विधायक का एक्शन, कोइरिया टोला पुल पर मिट्टी भरा कर सुचारु कराया आवागमन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाले रक्सौल के सबसे व्यस्ततम 'कोइरिया टोला' मुख्य मार्ग पर संवेदक की मनमानी और लापरवाही का अंत होता दिख रहा है। पिछले कई महीनों से निर्माण की कछुआ गति और एप्रोच पथ के अभाव में बंद पड़े हाई लेवल ब्रिज को लेकर क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बुधवार को कड़ा रुख अख्तियार किया। जनता के भारी आक्रोश और आवागमन की गंभीर समस्या को देखते हुए विधायक ने स्वयं मौके पर पहुँचकर मोर्चा संभाला और संवेदक को फटकार लगाते हुए पुल के दोनों ओर मिट्टी भराई का कार्य तत्काल शुरू करवाया।जिसके बाद पुल से आवाजाही सुचारू हो चला।पुल।सड़क से काफी ऊंचा है,इसलिए काफी दिक्कत थी। ​लापरवाही की पराकाष्ठा: मौत के बाद भी नहीं खुली थीं आँखें ​विदित हो कि इस महत्वपूर्ण पुल का निर्माण पिछले साल अप्रैल से ही चल रहा है। पुल का मुख्य ढांचा तैयार हुए लंबा समय बीत ...
रक्सौल स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप: निजी अस्पताल में मरीज ले जाने के मामले की जांच शुरू, विधायक प्रमोद सिन्हा ने औचक निरीक्षण कर कर्मियों को दी सख्त हिदायत

रक्सौल स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप: निजी अस्पताल में मरीज ले जाने के मामले की जांच शुरू, विधायक प्रमोद सिन्हा ने औचक निरीक्षण कर कर्मियों को दी सख्त हिदायत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में गर्भवती मरीज को निजी नर्सिंग होम भेजने के गंभीर आरोप और उसके बाद उपजे विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले में प्रशासनिक सख्ती के बीच स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बुधवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। एक तरफ जहाँ एसडीएम द्वारा गठित चार सदस्यीय विशेष जांच टीम ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं दूसरी तरफ जनप्रतिनिधि के कड़े रुख ने अस्पताल प्रशासन और बिचौलियों के बीच खलबली मचा दी है। ​विवाद की जड़ में वह घटना है जिसमें एक गर्भवती महिला कविता देवी को सरकारी अस्पताल से बहला-फुसलाकर निजी अस्पताल ले जाने और परिजनो से दुर्व्यवहार का आरोप लगा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मनीष कुमार ने एक उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन किया, जिसने मंगलवार को अस्पताल पहुँचकर पीड़ित महिला के पिता का ब...
सर्वदलीय बैठक के बाद वीरगंज में शांति की पहल: समय से पहले शहर से हटाया गया कर्फ्यू

सर्वदलीय बैठक के बाद वीरगंज में शांति की पहल: समय से पहले शहर से हटाया गया कर्फ्यू

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*वीरगंज में निकलेगी शांति सौहार्द रैली ​वीरगंज,नेपाल।(Vor desk)।शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक सद्भाव को फिर से बहाल करने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को आयोजित हुई एक लंबी सर्वदलीय और सर्वपक्षीय मैराथन बैठक के बाद प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए कर्फ्यू को समय से पहले ही हटाने का फैसला किया। पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार कर्फ्यू मंगलवार शाम 6 बजे तक लागू रहना था, लेकिन सभी पक्षों के बीच बनी सकारात्मक सहमति को देखते हुए इसे दोपहर 3:30 बजे ही समाप्त कर दिया गया। ​इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज के सभी वर्गों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की, जहां मुख्य एजेंडा आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को बनाए रखना था। लंबी चर्चा के बाद, सभी पक्षों ने एक स्वर में शांति कायम रखने पर अपनी सहमति जताई और भविष्य में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस सामूहिक ...
वीरगंज में तनाव बरकरार: मंगलवार दोपहर 1 बजे तक बढ़ाया गया कर्फ्यू, सीमाएं सील

वीरगंज में तनाव बरकरार: मंगलवार दोपहर 1 बजे तक बढ़ाया गया कर्फ्यू, सीमाएं सील

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज (पर्सा)।(Vor desk)।नेपाल के सीमावर्ती शहर वीरगंज में सोमवार को दो समुदायों के बीच भड़के सांप्रदायिक तनाव और उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है।देर रात्रि तक वीरगंज की स्थिति असहज रही।वीरगंज के इनरवा में पुलिस कैंप किए रही। इस बीच जिला प्रशासन कार्यालय, पर्सा ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कर्फ्यू की अवधि को मंगलवार दोपहर 1 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। ​इससे पहले, प्रशासन ने स्थिति को अनियंत्रित होते देख सोमवार शाम 6 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक के लिए कर्फ्यू के आदेश जारी किए थे, जिसे अब ताजा हालात की समीक्षा के बाद विस्तारित कर दिया गया है। ​प्रमुख पाबंदियां और सुरक्षा के कड़े इंतजाम ​सीमाएं सील: तनाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा (शंकराचार्य गेट) पर आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों की कड़ी तैनाती है और हर...
नेपाल में भीषण सड़क हादसा: मकवानपुर में खाई में गिरी टाटा सूमो, पटना और बेगूसराय के दो नागरिकों समेत 6 की मौत

नेपाल में भीषण सड़क हादसा: मकवानपुर में खाई में गिरी टाटा सूमो, पटना और बेगूसराय के दो नागरिकों समेत 6 की मौत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज(vor desk)। काठमांडू से हथौड़ा की ओर आ रही एक टाटा सूमो रविवार को मकवानपुर जिले के भीमफेदी में भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हृदयविदारक हादसे में कुल 6 लोगों की जान चली गई है, जिनमें दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भीमफेदी-कुलेखानी-काठमांडू सड़क खंड पर जूरीखेत के पास ना 1 ज 1778 नंबर की सूमो अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। ​हादसे के वक्त सूमो में चालक समेत 9 यात्री सवार थे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर घायलों को हेटौंडा अस्पताल पहुँचाया, लेकिन वहां इलाज के दौरान 6 यात्रियों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले 42 वर्षीय रजनीश कुमार और बेगूसराय जिले के 50 वर्षीय अरबिंद कुमार की पहचान हुई है। इनके अलावा मृतकों में हेटौंडा निवासी 40 वर्षीया सबिता लम्साल और ...
बीरगंज में सांप्रदायिक उबाल: कर्फ्यू लागू, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

बीरगंज में सांप्रदायिक उबाल: कर्फ्यू लागू, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​बीरगंज (नेपाल)।(Vor desk)।नेपाल के तराई-मधेश क्षेत्र, विशेषकर बीरगंज में सांप्रदायिक तनाव ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है। धनुषा में शनिवार को धार्मिक स्थल पर हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद सोमवार को बीरगंज के विभिन्न चौक-चौराहों पर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। हालात को बेकाबू होते देख पर्सा जिला प्रशासन ने सोमवार शाम 6:00 बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। प्रमुख जिला अधिकारी भोला दहाल ने स्पष्ट आदेश दिया है कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले उपद्रवियों पर सुरक्षा बल गोली चलाने तक का कदम उठा सकते हैं। ​मैदान-ए-जंग बना बीरगंज: आंसू गैस और पत्थरबाजी ​सोमवार को निषेधाज्ञा के बावजूद अलखिया चौक, मुरली चौक और लाठ गली में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। छपकैया के ईदगाह चौक पर एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई इस तीखी झड़प में कई पुलि...
धनुषा में मस्जिद तोड़फोड़ के विरोध में बीरगंज में हिंसक प्रदर्शन: पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े गए

धनुषा में मस्जिद तोड़फोड़ के विरोध में बीरगंज में हिंसक प्रदर्शन: पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े गए

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल के धनुषा जिले में एक मस्जिद में तोड़फोड़ और धार्मिक ग्रंथ जलाने की खबर के बाद मधेस प्रदेश के बीरगंज में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रक्सौल सीमा से सटे बीरगंज के घंटाघर, छपकईया और गंडक चौक जैसे मुख्य इलाकों में उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाकर यातायात ठप कर दिया और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने छपकईया पुलिस पोस्ट में तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को आग के हवाले कर दिया और पुलिस पर भारी पथराव किया। ​स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, जिसमें पांच राउंड आंसू गैस के गोले दागे गए। इस हिंसक झड़प में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पर्सा के डीएसपी राजू कार्की ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल ...
मकवानपुर के भीमफेदी में भीषण सड़क हादसा: टाटा सूमो खाई में गिरने से छह लोगों की मौत, तीन घायल

मकवानपुर के भीमफेदी में भीषण सड़क हादसा: टाटा सूमो खाई में गिरने से छह लोगों की मौत, तीन घायल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल के मकवानपुर जिले के भीमफेदी गाउँपालिका-6 स्थित जुरीखेत में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। काठमांडू से हेटौडा की ओर जा रही ना 1 ज 1778 नंबर की यह सूमो भीमफेदी–कुलेखानी–काठमांडू सड़क खंड पर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के अनुसार, इस भीषण हादसे में कुल छह लोगों की जान चली गई है, जिनमें से चार यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ​दुर्घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस कार्यालय भीमफेदी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वाहन में कुल नौ लोग सवार थे, जिनमें से तीन घायल यात्रियों को बचाकर हेटौडा अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल सूत्रों का क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!