रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में गहराया विवाद: भ्रष्टाचार के खुलासे के बीच उपाधीक्षक ने phc प्रभारी पर दर्ज कराई यौन उत्पीड़न की FIR
मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां रक्सौल अनुमंडल अस्पताल इन दिनों स्वास्थ्य सेवाओं से ज्यादा आंतरिक विवाद और गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।एक तरफ जहां जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय ने अस्पताल में 'रेफरल सिंडिकेट' चलाने के मामले में अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. स्वाति सपन और उनके पति डॉ. विजय कुमार को दोषी पाते हुए उन पर विभागीय कार्रवाई और स्थानांतरण का आदेश दिया है, वहीं दूसरी तरफ डॉ. स्वाति सपन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार पर यौन उत्पीड़न और छेड़खानी के गंभीर आरोप लगाकर मामले को नया मोड़ दे दिया है।सरकारी अस्पताल के दो चिकित्सकों के आमने सामने आने की घटना अब आम चर्चा का विषय बन गया है।
लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी का सख्त आदेश से खलबली
अस्पताल के भीतर गरीब मरीजों के आर्थिक शोषण...









