पूर्वी चम्पारण में ‘बचपन’ सुरक्षित: 2025 में 365 बच्चों को मिली नई जिंदगी, बाल विवाह और तस्करी के खिलाफ जिला प्रशासन व ‘प्रयास’ की बड़ी जीत
मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण)।(Vor desk)। साल 2025 पूर्वी चम्पारण के लिए बाल अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण के दृष्टिकोण से एक मील का पत्थर साबित हुआ है। जिला प्रशासन, पुलिस और नागरिक समाज संगठन 'प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर' के साझा प्रयासों से जिले में कुल 365 बच्चों को शोषण के दलदल से बाहर निकालकर एक सुरक्षित भविष्य की ओर मोड़ा गया है।
आंकड़ों में सफलता: बाल विवाह और ट्रैफिकिंग पर प्रहार
प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष समुदाय को जागरूक कर और समय पर हस्तक्षेप कर 250 बाल विवाह रुकवाए गए। इसके अतिरिक्त, मानव तस्करी (ट्रैफिकिंग) के खिलाफ चलाए गए अभियानों में 115 बच्चों को मुक्त कराया गया।
ट्रैफिकिंग से बचाव: मुक्त कराए गए बच्चों में 62 लड़कियां और 53 लड़के शामिल हैं।
नेपाल कनेक्शन: बचाए गए बच्चों में 14 नेपाली लड़कियां और 2 नेपाली लड़के भी ...









