Thursday, April 23

रक्सौल में सीमा जागरण मंच और नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न

रक्सौल।(Vor desk)। सीमावर्ती क्षेत्रों में सेवा और स्वास्थ्य के संकल्प के साथ सीमा जागरण मंच एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय विशाल निःशुल्क दवा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। 11 और 12 अप्रैल को आयोजित इस शिविर के माध्यम से रक्सौल के विभिन्न क्षेत्रों, जिनमें आश्रम रोड छटिया घाट मंदिर, सहदेवा महदेवा पोखरा, जोकियारी पुराना पंचायत भवन और भरतमही शामिल हैं, के सैकड़ों निवासियों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

​आश्रम रोड स्थित छटिया घाट मंदिर परिसर में आयोजित मेगा शिविर का विधिवत उद्घाटन उत्तर बिहार के सह प्रांत संघ चालक प्रो. राजकिशोर सिंह, सीमा जागरण मंच के जिला संयोजक सुरेश कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र किशोर ठाकुर, गणेश झा और नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के डॉक्टरों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रो. राजकिशोर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित सेवा भारती, सीमा जागरण मंच और NMO का उद्देश्य सेवा बस्तियों के उन लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है, जो अस्पतालों तक पहुंचने में असमर्थ हैं। इसी सेवा भाव से आयोजित इस शिविर में IGIMS से डॉ. गौरव और SKMCH से डॉ. हार्दिक, डॉ. आशुतोष, डॉ. अरुणा एवं डॉ. अंकुर ने कुल 294 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान जिला सेवा भारती प्रमुख विकास कुमार, वस्ती प्रमुख हेमंत कुमार, जिला कोषाध्यक्ष प्रतीक चंद्र प्रसाद, संपर्क प्रमुख दीपक जायसवाल, जिला मंत्री चंद्रशेखर प्रसाद, नगर मंत्री निशु कुमार, सुनील कुमार, गोविंद सर्राफ, मिट्ठू सर्राफ, मुकेश मिश्रा, मनोज कुमार और अरविंद कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

​वहीं सहदेवा महदेवा पोखरा पर आयोजित शिविर का शुभारंभ जिला सदस्य अशोक कुमार गुप्ता और चिकित्सकों की टोली ने किया, जहां 162 मरीजों का उपचार किया गया। इस केंद्र पर नंदलाल यादव और रमेश जी के सहयोग से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। अभियान के दूसरे दिन जोकियारी और भरतमही में भी सेवा का क्रम जारी रहा। भरतमही स्थित गोपाल प्रसाद साह के परिसर में डॉ. अभिषेक कुमार (IGIMS), कपिल देव प्रसाद यादव, सुरेश कुमार गुप्ता और युवा प्रमुख मिट्ठू सर्राफ ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का आगाज़ किया। यहाँ SKMCH के डॉ. आदित्य रंजन मिश्रा और डॉ. अतुल अभिनव ने 235 मरीजों की जांच की। साथ ही जोकियारी पुराना पंचायत भवन में आचार्य कपिल देव प्रसाद और जिला मंत्री चंद्रशेखर प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित शिविर में डॉ. आशुतोष, डॉ. अंकुर सिंह और डॉ. हार्दिक कुमार ने 250 मरीजों का इलाज किया। इस दो दिवसीय अभियान के दौरान न केवल सामान्य स्वास्थ्य जांच हुई, बल्कि भरतमही और जोकियारी में आंखों की जांच कर निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए, जिससे स्थानीय ग्रामीण काफी लाभान्वित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!