Thursday, April 23

रक्सौल प्रखंड प्रधान शिक्षक संघ का गठन,अध्यक्ष बने आकाश दयाल व सचिव मदन प्रसाद यादव !

रक्सौल।(Vor desk)। प्रखंड के प्रधान शिक्षकों की बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड प्रधान शिक्षक संघ के गठन का निर्णय लिया गया। इसी के आलोक में प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, वंदना कुमारी, उमाशंकर ठाकुर एवं टुनटुन लाल गुप्ता के संरक्षण में कमेटी का भी गठन किया गया।
प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र के सभागार में आयोजित इस बैठक में शिक्षकों ने विद्यालय संचालन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों, संसाधनों की कमी, प्रशासनिक दबाव तथा वेतन विसंगति जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही केंद्रीय वेतनमान लागू कराने की मांग को लेकर संगठित एवं संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का निर्णय लिया गया।
सर्वसम्मति से संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष पद पर आकाश दयाल, सचिव के रूप में मदन प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष के रूप में रौनक एवं सरफराज अहमद, कोषाध्यक्ष के रूप में सुभेष कुमार मिश्रा तथा उपसचिव के रूप में सीता कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं तकनीकी प्रभारी अजय बाजपेई, जिला प्रभारी अबरार रेजा, मीडिया प्रभारी विनोद कुमार ठाकुर, सह कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार एवं महासचिव के रूप में इंदु कुमारी का चयन किया गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी मंडल के सदस्य के रूप में शिव शंकर ठाकुर, विद्या बाबू, बृज किशोर प्रसाद, अनिल कुमार, सिद्धेश्वर आर्य, प्रियंका कुमारी (सौनाहा डीह), अर्पणा कुमारी, रमिता कुमारी, रीता गुप्ता, आदित्य कुमार सहित अन्य को शामिल किया गया है।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालय संचालन की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करेगा। साथ ही वेतन विसंगति को दूर कर केंद्रीय वेतनमान लागू कराने हेतु चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन पूरी तरह संवैधानिक दायरे में रहकर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखेगा, ताकि शिक्षकों को उनका वाजिब हक मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!