नेपाल आने वाले पर्यटक वाहनों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा शुरू,भारतीय पर्यटकों को अब घर बैठे मिलेगा अस्थायी परमिट!
काठमांडू/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल सरकार ने स्थलमार्ग के जरिए नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों तथा भारत के रास्ते प्रवेश करने वाले अन्य विदेशी पर्यटकों के लिए बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन वाहन पंजीकरण और राजस्व भुगतान सेवा शुरू कर दी है। अब विदेशी पर्यटक वाहनों को नेपाल प्रवेश के लिए भौतिक रूप से भंसार (कस्टम) कार्यालय पहुंचकर अस्थायी अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी।
अर्थ मंत्रालय के अंतर्गत भंसार विभाग द्वारा विकसित इस नई ऑनलाइन प्रणाली का शुभारंभ नेपाल के अर्थमंत्री स्वर्णिम वाग्ले ने एक कार्यक्रम के दौरान किया। नई व्यवस्था लागू होने के बाद भारतीय पर्यटक और तीसरे देशों के पर्यटक अपने वाहन संबंधी विवरण ऑनलाइन भरकर घर बैठे ही राजस्व शुल्क जमा कर सकेंगे।
अब तक नेपाल आने वाले विदेशी वाहनों को सीमा स्थित भंसार कार्यालय में पहुंचकर अस्थायी इजाजत पत्र लेना पड़ता था। यात्रा अवधि समाप्...









